मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त आज जारी, राजस्थान के 66.62 लाख किसानों को मिलेगा ₹1332 करोड़

On: November 19, 2025 1:16 AM
Follow Us:
PM Kisan 21वीं किस्त
---Advertisement---

जयपुर, 19 नवंबर। देशभर के करोड़ों किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोयम्बटूर, तमिलनाडू से ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’ के अवसर पर PM किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान करोड़ों किसानों के बैंक खातों में राशि सीधे DBT के माध्यम से पहुंचेगी।

राजस्थान में भी आज बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान से कार्यक्रम में शामिल होंगे। सभी जिलों में भी लाइव प्रसारण के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

राजस्थान के 66.62 लाख किसानों को मिलेगा ₹1332 करोड़

इस किस्त के तहत राजस्थान के 66 लाख 62 हजार किसानों को कुल ₹1332 करोड़ की राशि हस्तांतरित की जाएगी। वहीं, देशभर के 9 करोड़ किसानों को कुल ₹18,000 करोड़ की किस्त जारी होगी।

अब तक राजस्थान के किसानों को मिली कितनी राशि?

योजना शुरू होने से अब तक:

PM किसान सम्मान निधि (केंद्र सरकार)

  • 20 किस्तों के जरिए
    👉 ₹25,142 करोड़ किसानों के खातों में पहुंच चुके हैं।

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि (राजस्थान सरकार)

  • अब तक 4 किश्तों से
    👉 ₹2,073 करोड़ की राशि किसानों को दी जा चुकी है।

किसानों को हर साल कितनी राशि मिलती है?

PM किसान सम्मान निधि

  • वर्ष में ₹6000
  • 3 किस्तों में ₹2000–₹2000

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि (राजस्थान)

  • पात्र किसानों को अतिरिक्त ₹3000 सालाना

➡️ यानी राजस्थान के पात्र किसानों को कुल ₹9000 सालाना सहायता मिल रही है।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment