मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

जैसलमेर में मरु महोत्सव-2026 की भव्य तैयारी, 29 जनवरी से 1 फरवरी तक चार दिवसीय आयोजन

On: January 27, 2026 8:20 PM
Follow Us:
Maru Mahotsav 2026
---Advertisement---

Maru Mahotsav 2026 : जैसलमेर। राजस्थान की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और मरुस्थलीय विरासत को वैश्विक मंच देने वाला विश्वविख्यात मरु महोत्सव-2026 इस वर्ष 29 जनवरी से 01 फरवरी तक भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। चार दिवसीय यह सांस्कृतिक उत्सव पोकरण, जैसलमेर, सम-लखमणा एवं खुहड़ी में एक साथ आयोजित होगा, जिसमें देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को राजस्थानी संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिलेगी।

इस वर्ष मरु महोत्सव में सैलिब्रिटी नाइट्स, मिस मूमल-2026, मिस्टर डेजर्ट, पारंपरिक प्रतियोगिताएं, ऊंट दौड़, कैमल शो, लोकनृत्य, लोकसंगीत, हस्तशिल्प मेला और फूड फेस्टिवल प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

मरु महोत्सव-2026 की तैयारियां अंतिम चरण में

जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि मरु महोत्सव-2026 को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा, यातायात और आयोजन व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं।
प्रभारी अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी सक्षम गोयल के अनुसार, आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

🟠 29 जनवरी | पोकरण से होगा शुभारंभ

पहले दिन नेपालेश्वर महादेव मंदिर में आरती के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसके बाद पोकरण फोर्ट से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
कार्यक्रमों में मिस-मिस्टर पोकरण, ग्रामीण खेल, रस्साकशी, कुश्ती और म्यूजिक चेयर शामिल रहेंगे।
सायंकाल लोहारकी के धोरों पर प्रसिद्ध लोकगायक मोतीखां की सैलिब्रिटी नाइट होगी।

🟠 30 जनवरी | जैसलमेर में भव्य आयोजन

दूसरे दिन सोनार दुर्ग स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर में आरती के बाद गड़ीसर झील से शहीद पूनमसिंह स्टेडियम तक शोभायात्रा निकाली जाएगी।
इस दिन मरुश्री, मिस मूमल-2026, मिसेज जैसलमेर, साफा बांधो, मूंछ प्रतियोगिता, आर्ट एंड क्राफ्ट मेला और फूड फेस्टिवल होंगे।
सायंकाल बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मधुबंती बागची की प्रस्तुति होगी।

Read Also : CNAP फीचर क्या है? अब अनजान कॉल पर दिखेगा असली कॉलर का नाम, जानिए कैसे करेगा काम

🟠 31 जनवरी | ऊंट, लोकसंस्कृति और रोमांच

तीसरे दिन योगा सत्र, बीएसएफ कैमल टेंटू शो, एयरफोर्स वॉरियर ड्रिल, कैमल पोलो, ऊंट श्रृंगार प्रतियोगिता और शान-ए-मरुधरा जैसे कार्यक्रम होंगे।
सायंकाल सम-लखमणा के धोरों पर बॉलीवुड सिंगर राज बर्मन की सैलिब्रिटी नाइट आयोजित की जाएगी।

🟠 01 फरवरी | खुहड़ी में ऐतिहासिक समापन

महोत्सव का भव्य समापन माघ पूर्णिमा की चांदनी रात में खुहड़ी के रेतीले धोरों पर होगा।
इस अवसर पर घुड़दौड़, मांडणा कला प्रदर्शनी, कैमल रेस और इंडियन आइडल फेम पियूष पंवार की शानदार प्रस्तुति होगी।

मरु महोत्सव-2026 जैसलमेर को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाएगा और राजस्थान की लोकसंस्कृति को वैश्विक स्तर पर स्थापित करेगा।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment