मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

नागौर के मेड़ता सिटी में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन, किसानों के खातों में होंगे 1200 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर

On: December 22, 2025 11:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---

kisan sammelan 2025 : राजस्थान के नागौर जिले के मेड़ता सिटी में मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन डांगावास में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे, जबकि केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस मौके पर प्रदेश के किसानों और ग्रामीण विकास से जुड़ी कई बड़ी योजनाओं की सौगात दी जाएगी।

इस राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेश को 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति मिलने जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न राज्य परियोजनाओं के अंतर्गत किसानों को कुल 1 हजार 200 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं के अंतर्गत 31 हजार 600 किसानों को लगभग 200 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं, कृषि आदान-अनुदान योजना के तहत करीब 5 लाख किसानों को 700 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 18 हजार 500 लाभार्थियों को 100 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादन संबल योजना के तहत 4.50 लाख पशुपालकों को 200 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की जाएगी।

सम्मेलन के दौरान नागौर जिले में 351 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और ग्रामीण सुविधाओं में तेजी आएगी।

इन कारणों से योजनाओं से कट सकता है नाम

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ कारणों के चलते पात्र किसानों का नाम योजनाओं से हटाया जा सकता है। इनमें वे किसान शामिल हैं जिन्होंने अभी तक Farmer ID नहीं बनवाई है, पीएम किसान योजना की e-KYC पूरी नहीं की है, या एक ही परिवार में पति-पत्नी दोनों योजना का लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा, यदि परिवार का कोई नाबालिग सदस्य योजना की राशि ले रहा है या पात्रता से जुड़ी शर्तें पूरी नहीं होती हैं, तो डेटा वेरिफिकेशन के बाद ऐसे नाम हटाए जा सकते हैं।

यह किसान सम्मेलन न केवल किसानों को आर्थिक संबल देगा, बल्कि प्रदेश में कृषि, ग्रामीण विकास और आधारभूत ढांचे को नई दिशा देने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment