मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

राशिफल 18 जून 2026: मेष को संपत्ति लाभ, कुंभ को पैतृक संपत्ति के योग, जाने सभी राशियों का राशिफल

On: June 18, 2026 8:34 AM
Follow Us:
Rashifal 18 June 2026, Daily Horoscope Hindi, Aries Horoscope, Taurus Horoscope, Gemini Horoscope, Zodiac Predictions, Hindi Rashifal, Astrology Today, Horoscope Today, Rashifal
---Advertisement---

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर – जोधपुर के डा. अनीष व्यास बता रहें है आज का राशिफल ….

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आप अपने घर का निर्माण कार्य शुरू कर सकते हैं और आपको सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप लेनदेन थोड़ा सोच समझकर करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का प्रेम और प्रगाढ़ होगा। साथी से कोई वादा कर सकते हैं। आपको कुछ दोगले लोगों से बचने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपके कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे।

वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचने के लिए रहेगा। आपके ऊपर काम का प्रेशर थोड़ा अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी आप निर्णय सोच समझकर ही लें। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप अपने परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचें, नहीं तो बेवजह के वाद विवाद खड़े हो सकते हैं।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में बदलाव लाने के लिए रहेगा, क्योंकि आपके मनमाने व्यवहार के कारण परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आपको अपने बॉस से रिश्तों को बेहतर करने की आवश्यकता है, तभी वह आपका प्रमोशन कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी से काम को लेकर कोई वादा कर सकते हैं। आप उनके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में जीत मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

यह भी पढ़ें :  मासिक राशिफल जून 2026: मेष से मीन तक किस राशि पर बरसेगी किस्मत, जानें पूरे महीने का हाल

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके मन में कुछ कामों को लेकर उथल-पुथल लगी रहेगी, जिससे आपका एक भी काम समय से नहीं हो सकेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतना फल न मिलने से थोड़ी निराशा होगी, लेकिन आपको उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। माता जी का कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। आपको शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट किसी के कहने में आकर करने से बचना होगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। बिजनेस की योजनाओं में भी आप अच्छा खासा धन लगा सकते हैं। आपका कोई नया घर खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन आपको कोई भी बात थोड़ा सोच समझकर बोलनी होगी। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने पारिवारिक मामलों पर थोड़ा ध्यान देना होगा।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसमें आप वरिष्ठ सदस्यों की सहमति से कोई निर्णय लें। आप अपने बिजनेस के काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको निराशा हाथ लगेगी, इसलिए आपको थोड़ा सोच समझकर चलना होगा।

यह भी पढ़ें :  टैरो साप्ताहिक राशिफल 14-20 जून 2026: मेष, सिंह और धनु के लिए शुभ संकेत, जानें सभी राशियों का हाल

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम ना मिलने से आपको टेंशन भी अधिक रहेगी। आपको अपने किसी पिछले लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। आप किसी से कोई लेनदेन आंख मूंदकर ना करें कोई अजनबी आपको धोखा दे सकता है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आपके पिताजी से सलाह की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है। जो विद्यार्थी कहीं बाहर जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, तो उनके मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपके पास पड़ोस में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें। आप यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपका वह काम पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई डील फाइनल होगी।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी सोच समझ से कामों को पूरा करने की आवश्यकता है। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर आप अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आपकी तरक्की देखकर आपके नए शत्रु उत्पन्न होंगे। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो आप थोड़ा सावधानी बरतें, क्योंकि कोई दुर्घटना हो सकती है। भाई व बहन कामों में आपका पूरा साथ देंगे।

यह भी पढ़ें :  14 जून का टैरो राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान?

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपकी संतान की कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती हैं। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगी, क्योंकि वह आपको कोई जिम्मेदारी देंगे, जिसे आप पूरा करने में ढील दे सकते हैं। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। आप अपने रिश्ते को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। धन को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होती दिख रही है।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोई पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपकी कोई बिजनेस डील अटकी हुई थी, तो फाइनल करने की पूरी कोशिश करेंगे। पार्टनरशिप में आपको आपको थोड़ा नुकसान हो सकता हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन भी कर सकते हैं। आप किसी से बातचीत बहुत ही सोच समझकर करें।

मीन राशि
आज आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है, लेकिन आपके कामों में कुछ व्यवधान आएंगे। आप अपने काम को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। पिताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा। आपको खर्च थोड़ा लिमिट में करने की आवश्यकता है। आप संतान की पढ़ाई को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं, लेकिन वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।

Dr.Anish Vyas

Renowned Astrologer Dr.Anish Vyas is the most popular and accurate horoscope reader in Jaipur- Jodhpur, India. Anish is a trusted astrologer, palmist, Foreteller and a certified gemstone expert. He has done extensive research in this subject and considered an expert in making very accurate predictions.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment