जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर मण्डल के मण्डावरिया-किशनगढ स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 292 पर आरसीसी बॉक्स रिप्लेसमेन्ट कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 19735, जयपुर-मारवाड रेलसेवा दिनांक 25.10.26 को रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 19736, मारवाड-जयपुर रेलसेवा दिनांक 25.10.26 को रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 19288, अजमेर-सियालदाह रेलसेवा दिनांक 25.10.26 को रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 19987, सियालदाह-अजमेर रेलसेवा दिनांक 26.10.26 को रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 19603, दौराई-गोड्डा रेलसेवा दिनांक 25.10.26 को रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 19604, गोड्डा- दौराई रेलसेवा दिनांक 27.10.26 को रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 24.10.26 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 25.10.26 को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 12195, आगराफोर्ट-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 25.10.26 को आगरा फोर्ट से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 12196, अजमेर-आगराफोर्ट रेलसेवा दिनांक 25.10.26 को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 12015, नई दिल्ली-दौराई रेलसेवा जो दिनांक 25.10.26 को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह जयपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-दौराई के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 12016, दौराई- नई दिल्ली रेलसेवा दिनांक 25.10.26 को दौराई के स्थान पर जयपुर से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा दौराई- जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 12991, उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 25.10.26 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह अजमेर तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 25.10.26 को जयपुर के स्थान पर अजमेर से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 24.10.26 को जबलपुर से प्रस्थान करेगी वह जयपुर तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 12182, अजमेर-जबलपुर रेलसेवा दिनांक 25.10.26 को अजमेर के स्थान पर जयपुर से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 19618, रेवाडी-मदार रेलसेवा जो दिनांक 25.10.26 को रेवाडी से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फुलेरा-मदार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 17080, जयपुर-हैदराबाद रेलसेवा दिनांक 25.10.26 को जयपुर के स्थान पर अजमेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 17079, हैदराबाद-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 23.10.26 को हैदराबाद से प्रस्थान करेगी वह अजमेर तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 24.10.26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-डेगाना-जोधपुर-मारवाड होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा डेगाना, मेडता रोड, जोधपुर, लूनी, पाली मारवाड स्टेशनों पर ठहराव करेगी। तथा नरैना, किशनगढ , अजमेर, ब्यावर, सोजत रोड स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
- गाडी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 24.10.26 को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-डेगाना-जोधपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा कुचामन सिटी, डेगाना, मेडता रोड, जोधपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। तथा किशनगढ , अजमेर, ब्यावर, मारवाड, पाली मारवाड, लूनी व भगत की कोठी स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
- गाडी संख्या 20964, वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 24.10.26 को वाराणसी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-डेगाना-जोधपुर-मारवाड होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा कुचामन सिटी, डेगाना, मेडता रोड, जोधपुर, लूनी, पाली मारवाड स्टेशनों पर ठहराव करेगी। तथा अजमेर व ब्यावर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
- गाडी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 24.10.26 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मारवाड-जोधपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा पाली मारवाड, लूनी, जोधपुर, मेडता रोड, डेगाना, कुचामन सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। तथा ब्यावर, अजमेर, किशनगढ स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
- गाडी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 25.10.26 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग जोधपुर-डेगाना-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा जोधपुर, मेडता रोड, डेगाना व कुचामन सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। तथा भगत की कोठी, लूनी, पाली मारवाड, मारवाड, ब्यावर, अजमेर व किशनगढ स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
- गाडी संख्या 22452, चंडीगढ-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 25.10.26 को चंडीगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-डेगाना-जोधपुर-मारवाड होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा कुचामन सिटी, डेगाना, मेडता रोड, जोधपुर, लूनी व पाली मारवाड स्टेशनों पर ठहराव करेगी। तथा किशनगढ , अजमेर, ब्यावर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
- गाडी संख्या 14702, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 24.10.26 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मारवाड-जोधपुर-डेगाना-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा पाली मारवाड, लूनी, जोधपुर, मेडता रोड व डेगाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी। तथा सोजत रोड, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ व नरैना स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
- गाडी संख्या 19411, गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 25.10.26 को गांधीनगर कैपिटल से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मारवाड-जोधपुर- फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा पाली मारवाड, लूनी, जोधपुर, मेडता रोड, डेगाना व कुचामन सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। तथा सोजत रोड, ब्यावर, अजमेर व किशनगढ स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
रेगुलेट रेलसेवाएं
- गाडी संख्या 14321, बरेली-भुज रेलसेवा एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 25.10.26 को बरेली से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।
रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 19617, मदार-रेवाडी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 25.10.26 को मदार से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 10 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
- गाडी संख्या 12983, अजमेर-चंडीगढ एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 25.10.26 को अजमेर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।










