मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Amazon Prime Day Sale 2026: 4 जुलाई से 72 घंटे की मेगा सेल, Prime Membership पर भारी छूट

On: June 18, 2026 8:45 PM
Follow Us:
Amazon Prime Day Sale 2026, Amazon Prime Day Sale, Amazon, Echo Smart Speakers, Alexa Enabled Smart Displays, Fire TV Devices, Amazon Prime Day discount offers credit card, how to buy cheap Amazon Prime subscription, Amazon AI shopping tool Rufus, Amazon Prime Playback 10th anniversary,
---Advertisement---

Amazon Prime Day Sale 2026 : नई दिल्ली। ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी बहुप्रतीक्षित Prime Day Sale 2026 की तारीख जारी कर दी है। Prime Day का 10वां संस्करण 4 जुलाई से 6 जुलाई 2026 तक आयोजित होगा। प्राइम डे में तीन दिनों तक चलने वाली यह विशेष सेल केवल Amazon Prime मेंबर्स के लिए उपलब्ध रहेगी, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, होम अप्लायंसेज, ग्रोसरी और अन्य कैटेगरी के हजारों उत्पादों पर आकर्षक छूट दी जाएगी।

Amazon से मिली जानकारी अनुसार Prime Day Sale 4 जुलाई 2026 को रात 12 बजे से शुरू होगी और 6 जुलाई 2026 को रात 11:59 बजे समाप्त होगी। इस दौरान ग्राहकों को लगातार 72 घंटे तक विशेष ऑफर्स और एक्सक्लूसिव डील्स का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें :  Croma Sale: Samsung, LG, Xiaomi समेत 55 इंच Smart TV पर भारी छूट, आधी कीमत में खरीदने का मौका
amazon prime day sale
Amazon Prime Day Sale 2026

Prime Day Sale में SBI और Axis Bank कार्डधारकों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ

इस बार 4 जुलाई 2026 से 6 जुलाई 2026 रात 12 बजे तक Prime Day Sale के दौरान भारतीय स्टेट बैंक SBI और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड तथा EMI ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं Amazon Pay ICICI Bank Credit Card उपयोगकर्ताओं को चुनिंदा खरीदारी पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक का फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें :  Croma Sale: Samsung, LG, Xiaomi समेत 55 इंच Smart TV पर भारी छूट, आधी कीमत में खरीदने का मौका

Prime Day Sale में 500 से अधिक नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

Amazon ने पुष्टि की है कि Prime Day Sale 2026 के दौरान OnePlus, Samsung समेत कई प्रमुख ब्रांड्स के 500 से अधिक नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। इसके अलावा देशभर के छोटे और मध्यम व्यवसायों (SMBs) के उत्पादों को भी इस सेल में विशेष स्थान दिया जाएगा।

Prime Playback फीचर से मिलेगा पर्सनलाइज्ड अनुभव

Prime Day की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर Amazon अपने ग्राहकों के लिए AI आधारित ‘Prime Playback’ फीचर लॉन्च कर रहा है। यह फीचर ग्राहकों की शॉपिंग हिस्ट्री, बचत, पसंदीदा कंटेंट और उपलब्धियों का व्यक्तिगत विवरण दिखाएगा। यह सुविधा 18 जून से चुनिंदा Prime मेंबर्स को उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें :  Croma Sale: Samsung, LG, Xiaomi समेत 55 इंच Smart TV पर भारी छूट, आधी कीमत में खरीदने का मौका
Amazon Prime Day Sale
Amazon Prime Day Sale 2026 का ऐलान मिलेगी बंपर छूट

Prime Membership हुई सस्ती

Amazon ने नए ग्राहकों के लिए Prime Membership प्लान्स पर सीमित अवधि का विशेष ऑफर भी पेश किया है।

वार्षिक Prime Membership: ₹1,499 की जगह ₹999
Prime Lite Membership: ₹799 की जगह ₹599
Prime Shopping Edition: ₹399 की जगह ₹299

AI फीचर्स से आसान होगी खरीदारी

Prime Day Sale के दौरान ग्राहक Rufus AI, Amazon Lens AI, AI Review Highlights, Quick View और Buying Guides जैसे स्मार्ट फीचर्स की मदद से बेहतर प्रोडक्ट चुन सकेंगे। साथ ही Amazon Pay Later सेवा का भी लाभ उठा सकेंगे।

Echo और Fire TV डिवाइसेज पर भारी छूट

Amazon ने जानकारी दी है कि Prime Day Sale 2026 के दौरान Echo Smart Speakers, Alexa Enabled Smart Displays और Fire TV Devices पर 45 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।

Amazon Prime Day Sale 2026 को कंपनी अब तक के सबसे बड़े शॉपिंग आयोजनों में से एक मान रही है, जहां ग्राहकों को एक्सक्लूसिव ऑफर्स, नए लॉन्च, बैंक डिस्काउंट और AI आधारित खरीदारी अनुभव का लाभ मिलेगा।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment