मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

शिक्षा निदेशक ने किया विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण, परीक्षा कार्य गंभीरता से नहीं करने पर दो शिक्षकों को नोटिस के निर्देश

On: November 26, 2025 2:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बीकानेर, 26 नवम्बर। माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीता राम जाट ने बुधवार को विभिन्न विद्यालयों में राज्य स्तरीय समान परीक्षा का औचक निरीक्षण किया।

पलाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अध्यापक अमित कुमार और उप प्राचार्य राजन कुमार बगेरिया को शैक्षणिक और परीक्षा कार्य को गंभीरता से नहीं लेने और पर्यवेक्षणीय उदासीनता के कारण जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक को दोनों कार्मिकों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

पलाना के ही राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। शिक्षा निदेशक श्री जाट ने सभी परीक्षा प्रभारियों और संस्था प्रधानों को पूर्ण गंभीरता और प्रभावी ढंग से कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसरों में साफ-सफाई बनाए रखें।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर में केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह 26 मई को BSF जवानों से करेंगे संवाद, सांचू पोस्ट पर होगा वृक्षारोपण

समान परीक्षा में अनुपस्थित विद्यार्थियों के अभिभावकों से व्यक्तिगत स्तर पर संपर्क कर उनसे अनुपस्थिति का कारण जानने और सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) श्री किशन दान चारण साथ रहे।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment