मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जल संरक्षण की परम्परा को किया पुनर्जीवित: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा

On: May 25, 2026 7:21 PM
Follow Us:
Vande Ganga water conservation public campaign , Chief Sectary, Bikaner,
---Advertisement---

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास रहे मौजूद, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

बीकानेर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की जल और पर्यावरण संरक्षण की अभिनव मुहिम के रूप में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ सोमवार को शुरू हुआ। अभियान का शुभारम्भ समारोह आरएसी की दसवीं बटालियन परिसर में हुआ।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि मरूस्थलीय क्षेत्र के लोग बूंद-बूंद पानी की कीमत समझते हैं। यहां जल संरक्षण और जल संग्रहण की पुरातन परम्परा रही है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में इस परम्परा को पुनः प्रारम्भ किया गया है। आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इस मुहिम से जुड़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें :  केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की वरिष्ठ पत्रकारों से चर्चा

श्री गोदारा ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से आमजन में पौधारोपण के प्रति जागरुकता आई है। मरूस्थलीय क्षेत्र में भी हरियाली बढ़ी है और औसत वर्षा में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़े सभी विभाग पूर्ण गंभीरता से कार्य करें तथा पर्यावरण दिवस तक इस जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास हो।

vande
Vande Ganga water conservation public campaign

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण की पहल करनी चाहिए। पानी का कम से कम व्यय करें तथा बरसाती जल संरक्षण के प्रयास करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की पहल पर प्रारम्भ किया गया यह अभियान आमजन में जल संरक्षण के प्रति जागरुकता पैदा करेगा।

संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने जल संरचनाओं के संरक्षण का आह्वान किया और कहा कि जल के बिना कल की कल्पना नहीं की जा सकती। जिला कलक्टर निशान्त जैन ने कहा कि गत वर्ष की भांति इस बार भी सभी विभागों के प्रतिनिधि पूरे उत्साह के साथ अभियान का संचालन करें। राजीविका की मिशन निदेशक श्रीमती गोस्वामी ने कहा कि महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर होंगी, तो समाज उतनी ही तेजी से आगे बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर में रेड बुल के 608 कैन सीज, जांच के लिए भेजे नमूने
Vande Ganga water conservation public campaign Bikaner

श्याम पंचारिया ने कहा कि यह आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने का अभियान है। सुमन छाजेड़ ने कहा कि आज भी यदि हम जल संरक्षण के प्रति जागरुक नहीं हुए तो आने वाला समय हमारे लिए बहुत कष्टदायी होगा। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे ने अभियान की रूपरेखा के बारे में बताया तथा स्वागत उद्बोधन दिया।

इस दौरान उपवन संरक्षक जी. वैंकटेश, उपखण्ड अधिकारी महिमा कसाना, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप कुमार तथा अधीक्षण अभियंता (जलग्रहण) महेश अजाड़ीवाल ने भी विचार व्यक्त किए।

समारोह में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा
बीकानेर में मुख्य सचिव वी.श्रीनिवासन वंदे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान का आगाज करते हुए।

वैदिक मंत्रोच्चार और घट पूजन के साथ हुई शुरूआत

इससे पहले खाद्य मंत्री श्री गोदारा तथा विधायक श्री व्यास सहित अन्य अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच घट पूजन के साथ अभियान की शुरूआत की। इसके लिए गंगाजल का उपयोग भी किया गया। समारोह के दौरान राजीविका के स्वयं सहायता समूहों, नगर निगम, उरमूल डेयरी, जलग्रहण, सूचना एवं जनसंपर्क तथा वन विभाग की नौ स्टाॅल्स भी लगाई गई। अतिथियों ने इनका अवलोकन किया। भरत कला मंडल के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर में कार-डंपर भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 जनों की मौत
waaa
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायक जेठानंद व्यास पौधारोपण करते हुए।

मुख्य सचिव ने दिलाई शपथ

इस दौरान मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में खाद्य मंत्री श्री गोदारा, मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास सहित अन्य अतिथियों ने पौधारोपण किया। संचालन करते हुए जिला परिषद के आईईसी काॅर्डिनेटर श्री गोपाल जोशी ने अभियान के महत्व के बारे में बताया। समारोह में जिला परिषद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रियंका तलानिया, दीपक पारीक, मोतीलाल हर्ष सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment