मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Tarot Horoscope April 2026: जानिए आपकी लाइफ में क्या बदलने वाला है

On: March 31, 2026 6:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Tarot Horoscope : टैरो मासिक राशिफल अप्रैल 2026

मेष मासिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए अप्रैल का पहले महीना करियर के मामले में बहुत ही अच्छा रहेगा। यह समय आपके करियर को चमकाने का काम करेगा। इस महीने आपको करियर कारोबार में कई सुनहरे और नए अवसर मिलेंगे। इस समय साहस के साथ आगे बढ़ें आपको लाभ मिलेगा। हालांकि, आपके लिए सलाह है कि इस महीने अपनी योजनाओं को स्पष्ट रखें। लव लाइफ में इस महीने नई शुरुआत संभव है। पारिवारिक जीवन भी आपका इस महीने सुखद रहेगा, खास तौर पर महीने के मध्य से।

वृषभ मासिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों के लिए परंपरा और नियमों का पालन करके आगे बढ़ना बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। इस समय जितना हो सके अपने काम को मैनेज करके आगे बढ़ें। किसी गुरु या अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा। तो आप करियर में नई सफलता हासिल कर पाएंगे। रिश्तों में स्थिरता आएगी और विवाह योग भी बन सकता है। आध्यात्मिक रूप से उन्नति का समय है।

मिथुन टैरो मासिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों के लिए अप्रैल महीना आगे बढ़ने और संघर्षों से जीतने का है। इस महीने आप संघर्ष तो करेंगे अपनी मेहनत का फल मिलेगा। और धैर्य से आप इस महीने कामकाज के विस्तार के लिए कारोबारी वर्ग के लोगों को यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। लव लाइफ में थोड़ी उलझन पैदा हो सकती है ऐसे में अपनी बातचीत को थोड़ा स्पष्ट रखें आपको समस्या का समाधान मिलेगा।

यह भी पढ़ें :  राशिफल 1 जून 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

कर्क टैरो मासिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को कोशिश करनी वह अप्रैल में खुद को जितना हो सके सकारात्मक रखें। क्योंकि, यह महीना आपके जीवन में कुछ बदलाव लेकर आ सकता है। करियर में आपको सकारात्मक अवसर मिलेंगे। साथ ही स्वास्थ्य में सुधार होगा और वित्तीय मामलों में भी स्थिरता आएगी। नए अवसर आपके द्वार पर दस्तक देंगे, बस सही समय का इंतजार करें।

सिंह टैरो मासिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि के लोगों के लिए अप्रैल का महीना अत्यधिक शुभ रहेगा। आपको करियर और शिक्षा और निजी जीवन में प्रगति होती दिखाई देगी। परिवार के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। इस अवधि में कोई बड़ी उपलब्धि आपके जीवन में खुशियां ला सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को इस दौरान प्रमोशन या बड़ा आर्थिक लाभ मिलने से मन खुश होगा।

कन्या टैरो मासिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के लोगों के लिए अप्रैल का महीना खुद पर आत्मचिंतन करने का है। इस महीने जितना हो सकें खुद का आत्मनिरीक्षण और गहराई से सोचने का समय है। किसी बड़ी योजना पर काम शुरू करने से पहले सभी पहलुओं को समझें। इस महीने जितना हो सके खुद को टाइम दें। अकेले समय बिताने से आपको अपने उत्तर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल 28 मई 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल

तुला टैरो मासिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के लोगों के लिए अप्रैल का महीना बहुत ही लाभकारी रहेगा। आप इस दौरान अपने जीवन में मुख्य भूमिका निभाएंगे। हालांकि, इस राशि के जो लोग कानूनी मामलों में उलझे हैं, उन्हें राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सही निर्णय लेंगे, जिससे भविष्य उज्जवल होगा। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें।

वृश्चिक टैरो मासिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों के जीवन में आज एक लाभकारी परिवर्तन देखने को मिलेगा। आज परिवर्तन आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएहा। कोई पुरानी स्थिति समाप्त हो सकती है यानी जिस चीज को लेकर आप लंबे समय से परेशान थे वह चीज अब समाप्त हो सकती है।

धनु टैरो मासिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, अप्रैल का महीना धनु राशि के लोगों के लिए बेहद ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज आपको अचानक ही कोई अच्छा और बड़े अवसर मिल सकते हैं। आपको सलाह है कि आज रिस्क लेने से पहले थोड़ा सोच विचार करें। नए प्रयोग करने में संकोच न करें। वित्तीय रूप से यह महीना आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा।

यह भी पढ़ें :  साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जून 2026: मेष से मीन तक जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल

मकर टैरो मासिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों को अप्रैल के इस महीने में बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। उन चीजों से दूर रहें जो आपको नकारात्मकता की तरफ लेकर जाएंगी। बुरी आदतों और गलत संगत से दूरी बनाकर रखें। अपने वित्तीय और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाकर रखें आपको लाभ मिलेगा।

कुंभ टैरो मासिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों के लिए अप्रैल का महीना आपकी सोच में विस्तार लाएगा। यह महीना आपको सही मार्ग दिखाएगा और आपके कुछ रहस्यों को उजागर कर सकते है। इसलिए थोड़ा धैर्य के साथ काम करें। प्रेम और रिश्तों में धैर्य से काम लें किसी भी निर्णय पर जल्दबाजी में न पहुंचें। अपने विचारों को स्पष्ट रखें। मानसिक रूप से खुद को शांत रखने की कोशिश करें।

मीन टैरो मासिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि के लोगों के लिए अप्रैल का महीना थोड़ा धोखा और भ्रम की स्थिति बन सकती है। इसलिए हर निर्णय सोच समझकर लें। अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें और किसी भी प्रभाव में आकर गलत निर्णय न लें। सिर्फ अपने मन पर ही पर भरोसा करें, यह सही मार्गदर्शन करेगा।

नीतिका शर्मा

नीतिका शर्मा एक अनुभवी ज्योतिषाचार्य, टैरो कार्ड रीडर और वास्तु विशेषज्ञ हैं। एमएससी (कंप्यूटर साइंस) और ज्योतिष प्रवीण–ज्योतिष विशारद की शिक्षा प्राप्त नीतिका पिछले 10 वर्षों से ज्योतिष के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं। उनकी भविष्यवाणियाँ कई बार सत्य सिद्ध हुई हैं और उनके लेख नियमित रूप से विभिन्न समाचार पत्रों व टीवी चैनलों में प्रकाशित होते हैं। वे ज्योतिष को सरल, सटीक और व्यावहारिक बनाकर आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने हेतु निरंतर कार्यरत हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment