मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

राशिफल 1 जून 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

On: June 1, 2026 3:27 PM
Follow Us:
Rashifal 1 June 2026, Horoscope Today, Daily Horoscope, Mesh Rashifal, Vrishabh Rashifal, Mithun Rashifal, Astrology News, Hindi Horoscope, Rashifal Today, Daily Prediction
---Advertisement---

राशिफल 1 जून 2026: जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे

डा. अनीष व्यास
भविष्यवक्ता एवं कुण्डली विश्लेषक
पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान
जयपुर – जोधपुर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतनी होगी। तले-भुने भोजन से दूरी बनाकर रखें। विलासिता संबंधी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में ससुराल पक्ष से लाभ मिलने के संकेत हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यापार में दिन का दूसरा भाग अधिक लाभदायक रहेगा।

वृषभ राशि

आज का दिन प्रेम और रोमांस से भरपूर रहेगा। प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। माता-पिता का सहयोग और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। होटल, पर्यटन और यात्रा क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ हो सकता है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें :  Horoscope Today 12 June 2026: मेष, वृष, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

मिथुन राशि

दिन की शुरुआत थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती है। किसी मित्र या परिचित की सहायता के लिए आगे आना पड़ सकता है। व्यवहार में संयम बनाए रखें, अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है। रुके हुए पारिवारिक कार्य पूरे होंगे। वाहन और सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है।

कर्क राशि

खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। पिता या परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन मिलेगा। संपत्ति विवाद से जुड़े मामलों में सलाह लाभकारी साबित होगी। एक साथ कई काम करने की बजाय प्राथमिक कार्यों पर ध्यान दें। खान-पान में सावधानी बरतें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।

सिंह राशि

पुराने निर्णयों को लेकर मन में उलझन बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आप सफलतापूर्वक उनसे बाहर निकलेंगे। विरोधियों से सावधान रहें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशी दे सकती है। संतान पक्ष से सुख मिलेगा और प्रेमी के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

यह भी पढ़ें :  टैरो राशिफल 10 जुलाई 2026: मेष से मीन तक जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन

कन्या राशि

कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन सभी जिम्मेदारियां समय पर पूरी कर लेंगे। प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। प्रियजन के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। माता-पिता द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं।

तुला राशि

आज खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए उधार लेने से बचें। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग और शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

वृश्चिक राशि

माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। व्यापार में अपेक्षित लाभ नहीं मिलने से मन थोड़ा परेशान रहेगा। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। प्रतियोगी परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है। घरेलू आवश्यकताओं पर खर्च बढ़ेगा। कोई मित्र मिलने आ सकता है।

यह भी पढ़ें :  टैरो राशिफल 7 जुलाई 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का टेरो भविष्यफल

धनु राशि

दिन सामान्य रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखें। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं परिवार के साथ साझा करनी चाहिए। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। व्यापारिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

मकर राशि

सूर्यदेव की कृपा से दिन लाभदायक रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। साझेदारी में नया कार्य शुरू करने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और परिवार में शुभ मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे।

कुंभ राशि

आज का दिन उम्मीद से अधिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष को धन देने से पहले जीवनसाथी से सलाह अवश्य लें। संतान से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा।

मीन राशि

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। ऊर्जा को सही दिशा में लगाना आवश्यक होगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहरी भोजन से बचें। यात्रा और धार्मिक स्थल पर जाने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में एकाग्रता बनाए रखना लाभदायक रहेगा।

Dr.Anish Vyas

Renowned Astrologer Dr.Anish Vyas is the most popular and accurate horoscope reader in Jaipur- Jodhpur, India. Anish is a trusted astrologer, palmist, Foreteller and a certified gemstone expert. He has done extensive research in this subject and considered an expert in making very accurate predictions.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment