मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Tina Dabi Video: गणतंत्र दिवस पर टीना डाबी का वीडियो वायरल

On: January 26, 2026 7:38 PM
Follow Us:
Tina Dabi
---Advertisement---

ध्वजारोहण के बाद उल्टी दिशा में सलामी, कलेक्टर ने बताई पूरी सच्चाई

Tina Dabi Video: बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान जिला कलेक्टर Tina Dabi से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ध्वजारोहण के बाद सलामी के समय कुछ क्षणों के लिए वह उल्टी दिशा में खड़ी दिखाई देती हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

गणतंत्र दिवस की सुबह बाड़मेर में अन्य जिलों की तरह ही राष्ट्रभक्ति और गरिमा के वातावरण में शुरू हुई। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने पहले अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया, इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कलेक्टर कार्यालय परिसर पहुंचीं। वहां अधिकारी, कर्मचारी और स्कूली छात्र-छात्राएं पहले से मौजूद थे और पूरा परिसर राष्ट्रगान के लिए अनुशासित माहौल में तैयार था।

ध्वजारोहण के दौरान सलामी लेते समय कुछ पलों के लिए जिला कलेक्टर टीना डाबी की दिशा को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई। इसी दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात जवान ने इशारा किया, जिसके तुरंत बाद उन्होंने अपनी दिशा सही कर ली और कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के आगे बढ़ता रहा। मौके पर मौजूद अधिकांश लोगों ने इसे सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा मानते हुए कोई विशेष प्रतिक्रिया नहीं दी।

हालांकि, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो यह तेजी से वायरल हो गया। इसके कुछ समय बाद ही वीडियो एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर साझा किया जाने लगा, जिसके बाद इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

यह पहला अवसर नहीं है जब जिला कलेक्टर टीना डाबी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आई हों। इससे पहले भी उनके कार्यकाल के दौरान ‘नवो बाड़मेर अभियान’, प्रशासनिक निर्णयों और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होने जैसे विषयों पर उन्हें सराहना के साथ-साथ आलोचना का भी सामना करना पड़ा है। यूपीएससी परीक्षा में सफलता से लेकर फील्ड में सक्रिय प्रशासनिक भूमिका तक उनका सफर लगातार सार्वजनिक निगाहों में रहा है।

Must Read : Republic Day 2026 : ‘बॉर्डर 2’ के देशभक्ति गीतों ने भरा जोश, हर तरफ गूंजा राष्ट्रप्रेम

पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला कलेक्टर टीना डाबी ने स्पष्ट किया कि कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण के समय उनके दोनों ओर कर्मचारी खड़े थे। उन्हें देखते हुए वह स्वाभाविक रूप से थोड़ी तिरछी खड़ी हो गई थीं, लेकिन अगले ही क्षण उन्होंने अपनी दिशा ठीक कर ली। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह सामान्य स्थिति थी और इसमें किसी भी प्रकार की असावधानी या अनादर का कोई प्रश्न नहीं है।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment