मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

बीकानेर से दिल्ली के बीच जल्द चलेगी वंदेभारत ट्रेन

On: August 20, 2025 11:04 AM
Follow Us:
Rajasthan Vande Bharat train, Vande Bharat Express train, Vande Bharat Express, Vande Bharat Express Bikaner, Vande Bharat Express Delhi, Bikaner to Delhi Cantt Train, Delhi Cantt to Bikaner Train, Vande bharat Express Bikaner, Vande bharat Express Delhi to Bikaner, Vande bharat Express Bikaner to Delhi, Indian Railway, Arjun ram meghwal,
---Advertisement---

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास लाए रंग

बीकानेर। बीकानेर से दिल्ली के बीच वंदेभारत ट्रेन जल्द चलेगी। इस ट्रेन के चलने से पर्यटन,औधोगिक, पर्यटन, शिक्षा इत्यादि क्षेत्रों में विकास में तेजी आएगी। यह ट्रेन बीकानेर -दिल्ली कैंट स्टेशन के बीच चलेगी। इसके लिए विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। यह ट्रेन अगस्त माह के अंतिम सप्ताह या सितंबर माह में शुरु होगी।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने चलाई साइकिल, फिट इंडिया और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Vande bharat Express Bikaner to Delhi, Indian Railway, Arjun ram meghwal,
बीकानेर से दिल्ली के बीच जल्द चलेगी वंदेभारत ट्रेन

विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र देकर बताया कि जनसुविधा के लिए दिल्ली-बीकानेर के बीच नई वंदे भारत रेलगाड़ी का परिचालन को स्वीकृत कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री मेघवाल दिल्ली-बीकानेर के बीच नई वंदे भारत रेलगाड़ी के लिए प्रयासरत थे।  इस यात्रा को और गति देते हुए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बीकानेर वासियों की सुविधा के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों को स्वीकृति दी है इस वंदे भारत ट्रेन से हर वर्ग के व्यक्ति को कम समय में एक सुविधाजनक यात्रा मिलेगी। मेघवाल ने इस अवसर पर सभी बीकानेर वासियों को बधाई दी।

यह भी पढ़ें :  बच्चों में चरित्र और संस्कार निर्माण तथा नैतिक मूल्यों का विकास अत्यंत महत्वपूर्ण : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

केंद्रीय मंत्री ने ट्विट कर कहा,रेल सेवाओं में विस्तार को लेकर बीकानेरवासियों को एक और ऐतिहासिक सौगात। बीकानेर से दिल्ली के मध्य आवागमन के लिए वंदे भारत नई रेल सेवा परिचालन के लिए स्वीकृति देने पर क्षेत्रवासियों की और से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

Rajasthan Vande Bharat train, Vande Bharat Express train, Vande Bharat Express, Vande Bharat Express Bikaner, Vande Bharat Express Delhi, Bikaner to Delhi Cantt Train, Delhi Cantt to Bikaner Train, Vande bharat Express Bikaner, Vande bharat Express Delhi to Bikaner, Vande bharat Express Bikaner to Delhi, Indian Railway, Arjun ram meghwal,

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का लिखा पत्र

बीकानेर – दिल्ली के बीच वंदेभारत ट्रेन

रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अब वंदेभारत ट्रेन बीकानेर से ​चुरु होते हुए दिल्ली कैंट जाएगी। वापसी में भी इसी रास्ते से यह ट्रेन बीकानेर पहुंचेगी। बीकानेर से दिल्ली के बीच 448 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन 6 घंटे 15 मिनट में पूरा करेगी।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर पहुंचने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत

बीकानेर – दिल्ली के बीच वंदेभारत ट्रेन का टाइम टेबल

बीकानेर से दिल्ली कैंट के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन का समय सुबह 5:45 बजे रवाना होगी और 11:50 बजे दिल्ली कैंट स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी तरह से दिल्ली कैंट से बीकानेर के लिए यह ट्रेन शाम 4:45बजे रवाना होगी और रात 11 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

बीकानेर का होगा विकास

बीकानेर से दिल्ली के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस टेन चलने से पर्यटन,शिक्षा,औधोगिक क्षेत्र का विकास होगा। इस ट्रेन से बीकानेर जिले का राजधानी दिल्ली से सीधा सपर्क हो जाएगा। बीकानेर की नमकीन,रसगुल्लों,सिरेमिक्स के विकास को भी पंख लगेंगे।

इन्होने जताया आभार

भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य, जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, सुमन छाजेड़, विजय आचार्य, मोहन सुराणा, अशोक प्रजापत, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, दौलत सारण ने इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार जताया।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now