मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

बीकानेर: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने चलाई साइकिल, फिट इंडिया और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

On: May 17, 2026 10:03 PM
Follow Us:
Sunday On Cycle, Arjun Ram Meghwal, Fit India Movement, Bikaner News, Cycling Campaign, Rajasthan News, Narendra Modi, Environment Protection, CGST Bikaner, Cycling Association
---Advertisement---

बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की प्रेरणा से बीकानेर में चल रहे ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान की 26वीं कड़ी में रविवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने साइक्लिंग करते हुए आमजन को स्वस्थ रहने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जिला साइक्लिंग संघ द्वारा सीजीएसटी तथा कस्टम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर रोड स्थित कस्टम विभाग कार्यालय परिसर से प्रारंभ कार्यक्रम में श्री मेघवाल ने सैकड़ों साइकिल धावकों के साथ साइक्लिंग की शुरुआत की। श्री मेघवाल के नेतृत्व में साइकिलधावकों का यह काफिला जयनारायण व्यास कॉलोनी, मूर्ति सर्किल, पंचशती सर्किल, भ्रमण पथ, गांधी पार्क होते हुए पुनः सीजीएसटी कार्यालय पहुंचा।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर में रेड बुल के 608 कैन सीज, जांच के लिए भेजे नमूने

इस दौरान श्री मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प में फिटनेस और खेलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश के नागरिक स्वस्थ रहेंगे, तो विकास में उनका योगदान रहेगा। इसके लिए साइक्लिंग जैसे खेलों को बढ़ावा देना जरूरी है। श्री मेघवाल ने कहा कि बीकानेर में 23 नवंबर 2025 को टू-डी-थार के साथ प्रत्येक रविवार को शुरू हुआ यह अभियान लगातार जारी है तथा देशभर में ‘हम फिट, तो इंडिया फिट’ का संदेश पहुंचा रहा है।

सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार सतर्क – केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

यह भी पढ़ें :  PM मोदी ने राजस्थान को दी ₹1.05 लाख करोड़ की सौगात, HPCL रिफाइनरी समेत 9 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

सीजीएसटी के अधीक्षक धर्मेंद्र उपाध्याय ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर खेलों को प्रोत्साहित करने वाले आयोजन किए जा रहे हैं।

जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कूकणा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल की आह्वान पर बीकानेर के साइकिल धावक और आमजन प्रत्येक रविवार 1 घंटे साइक्लिंग करते हुए अभियान को गति दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यह अभियान अनवरत चलता रहेगा।

इस दौरान संतोषानंद महाराज, राजकुमार पन्नू, मनोज कुमार जाट, मनोज गोस्वामी, निकिता बंसल, शिवानी भाटी, इतिशा, मुस्कान, आशना, वृंदा राठौड़, लेखरघा, राजू खान, अशोक घाट, राजेश चौधरी, लालचंद जीनगर, दीपक, श्रवण कुमार भाम्भू, खुशे खान, सुरेश गुप्ता, सुनील पंवार, हेमराम, मनीष मेघवाल, अभिषेक, सुखमीत, जितेंद्र सिंह, सतीश सहित विभागीय कार्मिक, साइक्लिस्ट और आमजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर के 50 होनहार छात्रों के लिए बड़ी सौगात, सुपर-50 योजना में हर विद्यार्थी पर ₹3 लाख खर्च होंगे

अंतिम छोर तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का सशक्त माध्यम बना अभियान : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

यूपी के कानपुर में आग में झुलसी दुल्हन की अस्पताल के बर्न वार्ड में हुई शादी, दूल्हे ने निभाया साथ

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment