मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

राष्ट्र को विकसित बनाने में हर भारतवासी की भागीदारी की जाएगी सुनिश्चित- मेघवाल

On: December 9, 2023 5:54 PM
Follow Us:
Arjun Ram Meghwal, Rajasthan, Bikaner, Viksit Bharat Sankalp Yatra, Viksit Bharat Sankalp Yatra Bikaner, Viksit Bharat Sankalp Yatra Arjun ram Meghakl, swami keshwanand rajasthan agricultural university
---Advertisement---

बीकानेर। विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम के जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन शनिवार को स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय के विद्या मंडप में हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, मेयर बीकानेर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने लाभार्थियों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

Arjun Ram Meghwal, Rajasthan, Bikaner, Viksit Bharat Sankalp Yatra, Viksit Bharat Sankalp Yatra Bikaner, Viksit Bharat Sankalp Yatra Arjun ram Meghakl, swami keshwanand rajasthan agricultural university

Viksit Bharat Sankalp Yatra : Participation of every Indian will be ensured in developing the nation- Meghwal

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर भारतवासी को साथ लेना है।

Arjun Ram Meghwal, Rajasthan, Bikaner, Viksit Bharat Sankalp Yatra, Viksit Bharat Sankalp Yatra Bikaner, Viksit Bharat Sankalp Yatra Arjun ram Meghakl, swami keshwanand rajasthan agricultural university
Viksit Bharat Sankalp Yatra : Participation of every Indian will be ensured in developing the nation- Meghwal

केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वंचित, गरीब पिछड़े, महिला, युवाओं तथा किसानों के साथ-साथ हर वर्ग का उत्थान करने की दिशा में योजनाएं प्रारंभ की है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, मुद्रा योजना के जरिए लाखों भारतीयों ने अपने जीवन में नई दिशा दी है।

यह भी पढ़ें :  RE-NEET 2026: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, बीकानेर मंडल पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

पात्र व्यक्तियों तक इन योजनाओं की पूरी जानकारी पहुंचाने और उन्हें इनका लाभ दिलवाने की दिशा में यह संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है इसके माध्यम से जन जागरूकता लाते हुए पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं से जोड़ा जाएगा।उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव-गांव, कस्बे कस्बे तक पहुंच रही है, अधिक से अधिक लोग इस यात्रा से जुड़े और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लेकर इनका लाभ प्राप्त करें।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, सीईओ जिला परिषद नित्या के सहित सत्य प्रकाश आचार्य आचार्य, गृह विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता विमला डुकवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Arjun Ram Meghwal, Rajasthan, Bikaner, Viksit Bharat Sankalp Yatra, Viksit Bharat Sankalp Yatra Bikaner, Viksit Bharat Sankalp Yatra Arjun ram Meghakl, swami keshwanand rajasthan agricultural university
Arjun Ram Meghwal, Rajasthan, Bikaner, Viksit Bharat Sankalp Yatra, Viksit Bharat Sankalp Yatra Bikaner, Viksit Bharat Sankalp Yatra Arjun ram Meghakl, swami keshwanand rajasthan agricultural university

प्रगतिशील किसानों ने साझा किया अनुभव

समारोह में लूणकरणसर के प्रगतिशील किसान आत्माराम ने अपने अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि तकनीक सहित समस्त क्षेत्रों में सरकार की ओर से सहयोग मिला है। लूणकरणसर के ही प्रगतिशील किसान सहीराम ने संरक्षण खेती के प्रति अनुभव बताएं और सोलर तथा जैविक खेती पर नई योजनाए प्रारंभ करने के सुझाव दिए।
इस अवसर पर सॉयल हेल्थ कार्ड का वितरण भी किया गया। पूनम सिंह, कान सिंह, भगवान सिंह, पप्पू सिंह और महावीर सिंह को सॉयल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए।इससे पूर्व स्वामी केशवानंद विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ सुभाष ने स्वागत उद्बोधन दिया।

यह भी पढ़ें :  मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास विश्वास सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल

समारोह में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़ी स्टॉल्स लगाई गई तथा खेती की नवीनतम तकनीकों का भी प्रदर्शन किया गया।

उज्जवला योजना, आईएफएफसीओ, राजीविका के स्वयं सहायता समूह की के उत्पाद, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, आयुष्मान भारत बीमा योजना तथा कृषि की नवीनतम तकनीकों का भी प्रदर्शन किया गया। केंद्रीय कानून मंत्री श्री मेघवाल सहित अन्य अतिथियों ने स्टाल्स का अवलोकन किया और विभिन्न योजनाओं का लाभ ले रहे अभ्यर्थियों से बातचीत कर फीडबैक लिया।

Arjun Ram Meghwal, Rajasthan, Bikaner, Viksit Bharat Sankalp Yatra, Viksit Bharat Sankalp Yatra Bikaner, Viksit Bharat Sankalp Yatra Arjun ram Meghakl, swami keshwanand rajasthan agricultural university
Arjun Ram Meghwal, Rajasthan, Bikaner, Viksit Bharat Sankalp Yatra, Viksit Bharat Sankalp Yatra Bikaner, Viksit Bharat Sankalp Yatra Arjun ram Meghakl, swami keshwanand rajasthan agricultural university

प्रधानमंत्री मोदी सरकार की गारंटी गाड़ी पर सेल्फी

समारोह स्थल पर मोदी की सरकार की गारंटी गाड़ी पर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को प्रचार सामग्री को प्रदर्शित करती गाड़ी आकर्षण का केंद्र रही। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों व अन्य लाभार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट आउट के साथ सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेते नजर आए।

यह भी पढ़ें :  सीमांत क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की योजना पर रेल मंत्रालय तेजी से कर रहा काम : अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री

इस अवसर पर ड्रोन के माध्यम से फसल पर उर्वरक स्प्रे कर आधुनिक कृषि तकनीक का प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री ने अपने हाथ से ड्रोन का संचालन कर उपस्थित किसानों को नई तकनीक से स्प्रे के संबंध में जानकारी दी।

कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी, सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ,जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, रसद अधिकारी भागुराम महला सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व अशोक प्रजापत सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags : Arjun Ram Meghwal, Rajasthan, Bikaner, Viksit Bharat Sankalp Yatra, Viksit Bharat Sankalp Yatra Bikaner, swami keshwanand rajasthan agricultural university

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now