आपके सितारे आज क्या संकेत दे रहे हैं? क्या आज लाभ मिलेगा या सतर्क रहने की जरूरत है? प्रख्यात भविष्यवक्ता एवं कुण्डली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास (पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान) आज के ग्रहों की दशा, शुभ अवसर, लाभ, घर-परिवार और कार्यक्षेत्र से जुड़ी भविष्यवाणियां प्रस्तुत कर रहे हैं।
मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत दिनफल नीचे पढ़ें।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन शत्रुओं और विरोधियों से सावधानी रखनी होगी। घर की व्यवस्था और सफाई पर ध्यान देंगे। दोस्तों के साथ घूमने का योग है। खरीदारी के अवसर मिलेंगे। शाम को धार्मिक कार्यों में भागीदारी होगी।
वृषभ राशि
आज का दिन शुभ संकेत ला रहा है। किसी महत्वपूर्ण शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा। आर्थिक लाभ होगा और निवेश के लिए समय अनुकूल है। संतान की धार्मिक रुचि आपको खुशी देगी। पिता का सहयोग मिलेगा। पड़ोस में विवाद हो तो दूरी बनाए रखें।
मिथुन राशि
मिथुन जातक आज नया कार्य आरंभ करेंगे और सफलता भी मिलेगी। दोपहर बाद शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार में लाभ और प्रतियोगिताओं में सफलता के योग हैं। भाईयों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क जातकों के लिए आज का दिन सुखद और सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी से कोई मधुर सरप्राइज मिल सकता है। व्यापार में सतर्कता जरूरी है। पारिवारिक विवाद समाप्त होने से संबंध बेहतर होंगे। शाम दोस्तों के साथ बितेगी। धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी।
सिंह राशि
आपके प्रयास आज भाग्य को मजबूत करेंगे। परिवार वालों से विचारों में मतभेद हो सकते हैं, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध सुधारने का सही समय है। मित्रों का सहयोग लाभ देगा।
कन्या राशि
आज आपकी समस्याओं का समाधान होगा और मानसिक राहत मिलेगी। व्यापार में ईमानदारी से की गई मेहनत आपको लाभ देगी। जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। धार्मिक झुकाव बढ़ेगा और खरीदारी के योग हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों को कामकाज में अच्छा लाभ मिलेगा। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। घर के बड़े सदस्यों से प्रेम और आर्थिक सहयोग मिलेगा। शॉपिंग का योग है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक जातकों के लिए आज अवसरों से भरा दिन है। परिश्रम के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कपड़ा और गृह निर्माण क्षेत्र के लोगों की आमदनी बढ़ेगी। प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा। मेहमानों के आगमन से घर में रौनक बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में सफलता के योग हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों को आज आत्मसंतोष और शांति का अनुभव होगा। किसी कार्य में बड़ी सफलता मिल सकती है। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। आर्थिक प्रयास सफल रहेंगे। कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। दान-पुण्य का योग है।
मकर राशि
मकर जातकों का दिन सामान्य लेकिन सकारात्मक रहेगा। बच्चे और परिवार आपको आनंद देंगे। धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी को बाहर घुमाने का प्लान बनेगा। खर्च और आमदनी दोनों संतुलित रहेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए आज का दिन उत्साह से भरा है। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। घर के लिए खरीदारी का योग है। पिता या वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को बढ़िया लाभ होगा, खासकर किराना कारोबार वालों को। घर की व्यवस्था सुधारने पर ध्यान देंगे।
मीन राशि
मीन जातकों को आज मित्रों और संबंधियों का सहयोग मिलेगा। विवादों से दूरी बनाए रखें। रुका हुआ काम आज मित्र के सहयोग से पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक और पारंपरिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। दान-पुण्य शुभ रहेगा।














