बीकानेर। बीकानेर संभाग में पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल की रिर्पोट के आधार पर कार्रवाई करते हुए 30 दिनों में एक सौ से अधिक मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लोटाए। इसकी जानकारी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश ने दी।

CEIR पोर्टल की मदद से मिली सफलता
बीकानेर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि रेंज कार्यालय की सोशल मीडिया सैल द्वारा सीइआईआर पोर्टल (CEIR (Central Equipment Identity Register) के माध्यम से राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ साथ रेंज से गुम हुए मोबाइल को ट्रेस आउट कर लिया गया है। जिसमें बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, चुरू में गुम हुए 100 मोबाइलों की गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर 03 दिन से लेकर 4 वर्ष पूर्व तक गुम हुए मोबाइल पोर्टल के माध्यम से मात्र 30 दिन में ट्रेस आउट किये गये। बरामद हुए मोबाईलों की कीमत करीब 25 लाख 30 हजार रुपए है। इन मोबाइल के मालिकों को महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज के द्वारा लौटाया गया।
ये पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, अनुष्ठा कालिया,सहायक पुलिस अधीक्षक वृत सदर, पवन कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुखविन्द्रपाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,प्रहलाद राय, पुलिस उप अधीक्षक, रेंज कार्यालय बीकानेर उपस्थित रहें।

बीकानेर रेंज पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल की लिस्ट




CEIR पोर्टल से बढ़ी रिकवरी की सफलता
पुलिस अधिकारियों के अनुसार CEIR पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन को ब्लॉक करने, ट्रैक करने और बरामद करने की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक प्रभावी हुई है। इससे मोबाइल चोरी और गुमशुदगी के मामलों में रिकवरी की दर में लगातार सुधार हो रहा है।









