मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

भारतीय रेलवे में बेडरोल चोरी: बीकानेर मंडल सबसे आगे, 25.76 लाख तौलिए-चादरें गायब

On: July 14, 2026 4:53 PM
Follow Us:
Indian Railways, Bikaner Division, Bedroll Theft, Railway News, AC Coaches, North Western Railway, Railway Update, Indian Express, Train News, Rajasthan News
---Advertisement---

बीकानेर। भारतीय रेलवे की एसी ट्रेनों में यात्रियों को उपलब्ध कराए जाने वाले बेडरोल की चोरी के मामलों में उत्तर पश्चिम रेलवे का बीकानेर मंडल देशभर में पहले स्थान पर पहुंच गया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2022 से मई 2026 के बीच देश के 54 रेलवे मंडलों से 1.27 करोड़ से अधिक बेडरोल आइटम चोरी हुए, जिनमें अकेले बीकानेर मंडल से 25.76 लाख बेडरोल आइटम गायब होने का मामला सामने आया है। बेडरोल चोरी का मामला सामने आने के बाद रेलवे कार्मिकों में हड़कंप सा मचा हुआ है।

बेडरोल चोरी में रांची और दिल्ली से भी कहीं आगे बीकानेर

रेलवे के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक बेडरोल चोरी के मामलों में बीकानेर मंडल दूसरे स्थान पर मौजूद रांची मंडल से भी काफी आगे है। रांची मंडल में इसी अवधि के दौरान 9.31 लाख बेडरोल आइटम चोरी हुए, जबकि बीकानेर मंडल में यह संख्या 25.76 लाख तक पहुंच गई। इसके बाद दिल्ली (8.21 लाख), मुंबई (8.17 लाख) और जोधपुर (8.09 लाख) मंडल का स्थान है।

यह भी पढ़ें :  यात्रियों को बड़ी राहत: उत्तर पश्चिम रेलवे ने 6 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए स्थायी अतिरिक्त डिब्बे

देशभर में 1.27 करोड़ से अधिक बेडरोल आइटम चुराए। इस अवधि में चोरी में 56 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

बेडरोल के साथ क्या-क्या हो रहा है चोरी?

भारतीय रेलवे की और से एसी में सफर के दौरान दो चादरें, एक कंबल, एक तकिया, एक तकिया कवर और एक फेस टॉवल उपलब्ध कराता है। लेकिन यात्रा पूरी होने के बाद बड़ी संख्या में ये सामग्री वापस नहीं मिल रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अधिकांश मामलों में बेडरोल यात्रियों द्वारा अपने साथ ले जाने की आशंका रहती है।

रेल मंत्रालय ने बढ़ाई निगरानी

रेल मंत्रालय ने बढ़ती चोरी को देखते हुए बेडरोल की डिजिटल मॉनिटरिंग, निरीक्षण व्यवस्था को मजबूत करने और जवाबदेही तय करने जैसे कदम उठाने शुरू किए हैं। हालांकि बीकानेर मंडल में चोरी के सबसे अधिक मामलों के पीछे कोई आधिकारिक कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें :  RE-NEET 2026: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, बीकानेर मंडल पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे में चोरी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी

आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2022 से मई 2026 के बीच देशभर में 1.27 करोड़ से अधिक बेडरोल आइटम चोरी हुए हैं। इस अवधि में चोरी के मामलों में 56 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

भारतीय रेलवे प्रतिदिन लगभग 8 लाख एसी यात्रियों को दो चादरें, एक कंबल, एक तकिया, एक तकिया कवर और एक फेस टॉवल उपलब्ध कराता है। लेकिन यात्रा समाप्त होने के बाद बड़ी मात्रा में यह सामग्री वापस नहीं मिल रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अधिकांश मामलों में सामान यात्रियों द्वारा ही अपने साथ ले जाया जाता है।

यह भी पढ़ें :  सीमांत क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की योजना पर रेल मंत्रालय तेजी से कर रहा काम : अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री

देश के सर्वाधिक बेडरोल चोरी वाले रेलवे मंडल

रेलवे से मिली जानकारी अनुसार बीकानेर – 25.76 लाख,रांची – 9.31 लाख,दिल्ली – 8.21 लाख,मुंबई – 8.17 लाख,जोधपुर – 8.09 लाख

रेलवे के साथ आमजन की जिम्मेदारी

बीकानेर से दिशा कमेटी के दिल्लू खान कोहरी ने बतातें है कि रेलवे में इस तरह की चोरी होना बेहद निंदनीय है। रेलवे के साथ साथ आमजन की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे एसी में सफर के दौरान मिलने वाले सामान को जिम्मेदारी के साथ वापिस लौटा दें।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment