मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

बीकानेर मंडल में आरयूबी निर्माण के कारण रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

On: July 14, 2026 2:33 PM
Follow Us:
North Western Railway, Bikaner Division, Train Cancelled, Train Diversion, Railway Update, Indian Railways, Rewari Bikaner Express, Route Diversion, Rajasthan Railway, Train News
---Advertisement---

बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मण्डल के कनीना खास-महेन्द्रगढ स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 98 पर आरयूबी निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 54789, रेवाडी-बीकानेर एक्सप्रेस 14.10.26 से 17.10.26 तक रद्द रहेगी।
  2. गाडी संख्या 54790, बीकानेर- रेवाडी एक्सप्रेस 14.10.26 से 17.10.26 तक रद्द रहेगी।
यह भी पढ़ें :  IWTC Season 3 : जयपुर में होगा वेडिंग इंडस्ट्री का सबसे बड़ा आयोजन, जुटेंगे 600 प्रोफेशनल्स

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 54803, सीकर-रेवाडी एक्सप्रेस जो 14.10.26 को सीकर से प्रस्थान करेगी वह लोहारू तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा लोहारू-रेवाडी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  2. गाडी संख्या 14824, रेवाडी-जोधपुर एक्सप्रेस 14.10.26 को रेवाडी के स्थान पर लोहारू से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रेवाडी-लोहारू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं

  1. गाडी संख्या 14727, श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज एक्सप्रेस जो 13.10.2026 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग हनुमानगढ-बठिण्डा बाईपास-भिवानी-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा संगरिया-मंडी डबवाली-सिरसा-हिसार-भिवानी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  2. गाडी संख्या 54310, हिसार-दिल्ली रेलसेवा जो 14.10.2026 को हिसार से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग भिवानी-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा हांसी-भिवानी-चरखी दादरी-झाडली-कोसली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  3. गाडी संख्या 54309, दिल्ली-हिसार रेलसेवा जो 14.10.2026 को दिल्ली से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग रेवाडी-भिवानी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा कोसली-झाडली-चरखी दादरी-भिवानी-हांसी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  4. गाडी संख्या 14717, दिल्ली सराय-सीकर रेलसेवा जो 14.10.2026 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल-नीमकाथाना-रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  5. गाडी संख्या 22421, दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा जो 14.10.2026 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल-नीमकाथाना-रींगस-फुलेरा-कुचामन सिटी-मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
यह भी पढ़ें :  IWTC Season 3 : आईडब्ल्यूटीसी को मिला आंध्र प्रदेश पर्यटन का साथ, पर्यटन संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम

रीशड्यूल रेलसेवाएं

  1. गाडी संख्या 22472, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा 14.10.2026 को दिल्ली सराय से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment