चूरू जिले से पुलिस महकमे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के एक थाने में तैनात रह चुकी महिला कांस्टेबल ने तत्कालीन थानाधिकारी सहित चार पुलिसकर्मियों पर गैंगरेप के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि वर्ष 2017 से 2025 के बीच अलग-अलग मौकों पर उसे डराया-धमकाया गया, नशीला पदार्थ पिलाया गया और थाने व होटलों में उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
महिला कांस्टेबल ने करीब दो सप्ताह पहले पुलिस अधीक्षक जय यादव को लिखित परिवाद सौंपा था। इस शिकायत के आधार पर सिद्धमुख थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज होते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
19 Minute Viral Video : सोशल मीडिया पर कपल की पोस्ट हुई वायरल
2017 से शुरू हुई पीड़ा की कहानी
पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2017 में सरदारशहर में उसकी मुलाकात विक्की उर्फ जय बाबू नामक व्यक्ति से हुई थी, जो विद्युत विभाग की टीम के साथ आया था। महिला कांस्टेबल का आरोप है कि आरोपी तंत्र-मंत्र जानता था और उसने उस पर जादू-टोना कर नशीला पानी पिलाया, जिससे वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गई और बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया गया।
होटल और थाने में दुष्कर्म के आरोप
पीड़िता ने बताया कि एक दिन तड़के करीब 3:30 बजे ड्यूटी का बहाना बनाकर एक कांस्टेबल ने उसे थाने बुलाया। वहां से उसे होटल ले जाया गया, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद तत्कालीन थानाधिकारी ने क्वार्टर में दलिया बनाने के बहाने बुलाकर रेप किया।
महिला कांस्टेबल का आरोप है कि वर्षों तक उसके ही विभाग के लोगों ने उसका शोषण किया और डर के कारण वह चुप रही। अब उसने साहस जुटाकर पूरी आपबीती सामने रखी है।
पुलिस का पक्ष
एसपी जय यादव ने बताया कि पीड़िता पिछले दो माह से गैरहाजिरी और अन्य आपराधिक मामलों के चलते निलंबित चल रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
19 Minute Viral Video: Sofik SK और Dustu Sonali से जुड़ी पूरी कहानी, ट्रोलिंग से लेकर चेतावनी तक












