मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

दीपावली पर बन रहा दुर्लभ संयोग, तुला राशि में होगें चार ग्रह, मिलेगा आर्थिक लाभ

On: October 9, 2021 6:18 PM
Follow Us:
Diwali 2021,दिवाली कब है, when is diwali in 2021, Deepavali 2021 Date and Time, diwali festival, diwali,दीपावली कितनी तारीख को है, दिवाली 2021, Diwali Muhurat, Lakshmi Pujan,दिवाली, दीपावली, दीपावली 2021, दिवाली का शुभ मुहूर्त, लक्ष्मी पुजा, लक्ष्मी जी,
---Advertisement---

Diwali : दीपावली (Diwali) के त्योहार का हिंदू धर्म में सबसे प्रमुख पर्व माना जाता है। इसीलिए बेसब्री से सभी को दीपावली (Dipawali) का इंतजार रहता है। दीपावली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश (Lord Ganesha) की पूजा की जाती है।

मान्यता है कि दीपावली (Diwali) के दिन इनकी पूजा करने पर घर पर सुख-समृद्धि का वास होता है। दीपावली का पर्व हर वर्ष कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष को अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार दीपावली का त्योहार गुरुवार 04 नवंबर को पड़ रहा है।

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर – जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि इस बार लक्ष्मी-गणेश पूजन पर चार ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। इस योग में एक ही राशि (Horoscope)  में चार ग्रह गोचर कर रहें होंगे।

इसी दिन सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेंगे। चार ग्रहों की इस युति से दीपावली के दिन शुभ योग बन रहा है। इस शुभ योग में दीपावली (Diwali Festival) का त्योहार बहुत शुभ रहेगा। सभी पर देवी लक्ष्मी की कृपा रहेगी।

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि हिंदू धर्म में दीपावली का त्योहार (Festival Diwali) हर साल खास होता है, लेकिन ज्योतिष की नजर से भी यह दीपावली खास होने वाली है। इस साल दीपावली का त्योहार 4 नवंबर को गुरुवार के दिन मनाया जाएगा।

इस दिन चार ग्रह एक ही राशि में रहेंगे। इस वजह से शुभ योग बन रहा है, जो कई सभी राशियों के लोगों को फायदा पहुंचाएगा। दीपावली के त्योहार पर धन की देवी और गणपति बप्पा की पूजा की जाती है। इस शुभ योग में मां लक्ष्मी की पूजा करने से देवी बहुत प्रसन्न होंगी और अपने भक्तों पर दिल खलकर कृपा बरसाएंगी।

Diwali : चार ग्रहों की युति

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि इस बार चार नवंबर को दिवाली बेहद शुभ संयोग में मनाई जाएगी।

इस बार दिवाली पर चार प्रमुख ग्रहों की युति हो रही है जिसमें इस दिन सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे।

तुला राशि में सूर्य मौजूद रहेगा, जो 17 अक्टूबर 2021 को दोपहर 1 बजे प्रवेश करेगा और 16 नवंबर 2021 को दोपहर 12:49 मिनट तक रहेगा।

सूर्य ग्रहों का राजा है। इसके कारण ये हर किसी के लिए शुभता लेकर आएगा। तुला राशि में बुध ग्रह भी रहेगा। यह 2 नवंबर 2021 की सुबह 9:53 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेंगे।

मार्गी अवस्था में गोचर करते हुए ये 21 नवंबर की सुबह 04:48 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध ग्रहों के राजकुमार हैं, जिसके कारण धन लाभ और बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। तुला राशि में मंगल ग्रह भी प्रवेश कर रहा है।

यह ग्रह तुला राशि में 22 अक्टूबर 2021 को सुबह 1:13 मिनट बजे से 5 दिसंबर 2021 तक सुबह 5:01 मिनट तक रहेगा। मंगल ग्रहों का सेनापति है। तुला राशि में चंद्रमा भी प्रवेश कर रहा है। चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। वहीं सूर्य को पिता और चंद्रमा को माता का कारक माना जाता है।

सभी राशियों को होगा लाभ धन लाभ होने की संभावना शुभ फल होगी की प्राप्ति नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में होगी वृद्दि

अमावस्या तिथि अमावस्या तिथि प्रारंभ: 04 नवंबर 2021 को सुबह 06:03 मिनट से अमावस्या तिथि का समापन: 05 नवंबर की सुबह 02:44 मिनट पर समाप्त

Diwali : दीपावली शुभ मुहूर्त

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि दीपावली का त्योहार इस साल गुरुवार 4 नवंबर मनाया जाएगा। इस दिन लक्ष्मी-गणेश पूजा मुहूर्त शाम 06:09 मिनट से रात 08:20 मिनट तक रहेगा। दीपावली लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त की कुल अवधि 1 घंटे 55 मिनट की होगी।

Diwali : इस विशेष संयोग में लक्ष्मी पूजन का महत्व

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि दीपावली के दिन सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेंगे।

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और लक्ष्मी जी की पूजा के लिए शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि लक्ष्मी जी की पूजा से शुक्र ग्रह के शुभ परिणाम और बढ़ जाते हैं।

ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह अच्छी जिंदगी, सुख-सुविधाओं आदि का कारक होता है, जबकि सूर्य ग्रहों के राजा, मंगल को ग्रहों के सेनापति और बुध ग्रहों के राजकुमार माने जाते हैं।

वहीं चंद्रमा को मन का कारक होता है। इसके अलावा सूर्य पिता तो चंद्रमा को माता माना गया है। ऐसे में जब ये सभी शुभ ग्रह एक साथ एक ही राशि में रहते हैं तो सभी लोगों के लिए बहुत ही शुभ परिणाम देते हैं।

 

(विश्वविख्यात भविष्यवक्ता एवं कुण्डली विश्ल़ेषक पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर (राजस्थान) Ph.- 9460872809) 

 

More Diwali Article : Diwali,  Diwali 2021,दिवाली कब है,  when is diwali in 2021, Deepavali 2021 Date and Time, diwali festival,  दीपावली कितनी तारीख को है, दिवाली 2021, Diwali Muhurat, Lakshmi Pujan,दिवाली, दीपावली, दीपावली 2021, दिवाली का शुभ मुहूर्त, लक्ष्मी पुजा, लक्ष्मी जी,

Dr.Anish Vyas

Renowned Astrologer Dr.Anish Vyas is the most popular and accurate horoscope reader in Jaipur- Jodhpur, India. Anish is a trusted astrologer, palmist, Foreteller and a certified gemstone expert. He has done extensive research in this subject and considered an expert in making very accurate predictions.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now