मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

टैरो राशिफल 8 जुलाई 2026: मेष से मीन तक जाने 12 राशियों का टैरो भविष्यफल

On: July 8, 2026 11:28 AM
Follow Us:
Tarot Horoscope, Tarot Reading, Daily Tarot, Horoscope Today, Zodiac Signs, Astrology, Tarot Cards, Daily Prediction, Tarot Rashifal, July 2026
---Advertisement---

टैरो कार्ड्स 8 जुलाई 2026 के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, आत्मविश्वास और सोच-समझकर निर्णय लेने का संकेत दे रहा है। कुछ राशियों को करियर और व्यवसाय में लाभ मिलेगा, जबकि कुछ को क्रोध, खर्च और संबंधों में संतुलन बनाए रखने की सलाह दी गई है।

टैरो राशिफल 8 जुलाई 2026

मेष टैरो राशिफल
टैरो कार्ड की गणना के अनुसार कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी लेकिन साथ ही शत्रुओं का आपके प्रति वैमनस्य भी बढ़ेगा, तमाम कोशिशों के बावजूद आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नहीं होगी। इस कारण से आपको अपने खर्चों पर थोड़ा काबू रखकर आगे बढ़ना होगा।

वृष टैरो राशिफल
अपने आपको नई सम्भावनाओं के लिए खुला रखें। आपके लिए कामयाबी का रास्ता खुल रहा है, नए संबंधों से फायदा होगा। आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आएगा। आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें :  राशिफल 14 जून 2026: किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे मिलेगी बड़ी सफलता?

मिथुन टैरो राशिफल
आज कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे, जो कि भविष्य की योजनाओं हेतु लाभप्रद होगा।

कर्क टैरो राशिफल
कोई नया सौदा करते समय कागज़ात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें, काम-काज में अड़चनें आएगी। जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें। इससे आपके बीच की गलतफहमियां भी शांत हो जाएंगी।

सिंह टैरो राशिफल
आपको जो भी मामले लम्बित पड़े हुए हैं। उन कानूनी मामलों का निपटान होगा। शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा। ऋणों का पूर्ण भुगतान भी होगा। इससे आपकी स्थिति मजबूत होगी।

कन्या टैरो राशिफल
आपके जीवन में तेजी से और परिवर्तन होंगे। यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं, तो मित्रवर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आएगा। आपको समझ-बूझ के साथ आगे बढ़ना होगा, जिससे का आप मौके का फायदा उठा सके।

यह भी पढ़ें :  राशिफल 6 जुलाई 2026: जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन

तुला टैरो राशिफल
आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। प्रेम सम्बधों में मधुरता रहेगी। आपके लिए आने वाले दिन बहुत ही खुशहाल रहेंगे।

वृश्चिक टैरो राशिफल
आपके मन में भी उत्साह का संचार रहेगा, किंतु फिर भी यदा-कदा आशंकाएं बनी रहेंगी। आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है। इस कारण से आप क्रोध पर काबू रखें, जिससे कि आपकी योजनाएं सफल हो सकें।

धनु टैरो राशिफल
वर्तमान स्थितिनुसार आपके व्यवसाय में उन्नति होते दिख रही है। आप शॉपिंग का आनंद लेंगे। आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे। इससे आपका खर्च भी बढ़ सकता है, इसलिए आप अपने बजट को देखते ही खर्च करें।

यह भी पढ़ें :  टैरो राशिफल 17 जून 2026: वृश्चिक को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

मकर टैरो राशिफल
पारिवारिक मामलों में आप समझदारी से कार्य लें। आपके वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है। आज शराब पीने से दूर रहें, वरना आपको आगे जाकर सेहत से जुड़ीं परेशानियां हो सकती हैं।

कुंभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी खुशहाल रहने वाला है। आज आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आपको सलाह है कि अपने से विपरीत लिंग के लोगों थोड़ी दूरी बनाकर रखें। वरना आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।

मीन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को कार्यस्थल पर किसी से उलझे की जरूरत नहीं है। वरना आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आज किसी के भी साथ अनावश्यक वार्तालाप इसका कारण बन सकता है। आज घर परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा।

नीतिका शर्मा

नीतिका शर्मा एक अनुभवी ज्योतिषाचार्य, टैरो कार्ड रीडर और वास्तु विशेषज्ञ हैं। एमएससी (कंप्यूटर साइंस) और ज्योतिष प्रवीण–ज्योतिष विशारद की शिक्षा प्राप्त नीतिका पिछले 10 वर्षों से ज्योतिष के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं। उनकी भविष्यवाणियाँ कई बार सत्य सिद्ध हुई हैं और उनके लेख नियमित रूप से विभिन्न समाचार पत्रों व टीवी चैनलों में प्रकाशित होते हैं। वे ज्योतिष को सरल, सटीक और व्यावहारिक बनाकर आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने हेतु निरंतर कार्यरत हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment