मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

आज का राशिफल 8 जुलाई 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

On: July 8, 2026 11:07 AM
Follow Us:
Rashifal, Horoscope Today, Daily Horoscope, Astrology, Zodiac Signs, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo
---Advertisement---

आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और शुभ समाचार लेकर आया है, जबकि कुछ राशि वालों को स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

Aaj ka Rashifal : राशिफल 8 जुलाई 2026

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपके मन में किसी काम को लेकर यदि संशय हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन परिवार के किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई बिगड़ा हुआ काम भी बनने की संभावना है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप अपने शारीरिक समस्याओं को नजरंदाज कर सकते हैं। आप किसी काम को दूसरे के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो वह लटक सकता है। आप अपनी शौक और मौज की चीजों पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आपके कुछ खास व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। पार्टनरशिप आप थोड़ा सोच समझकर काम करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कला और कौशल में निखार आएगा। आप अपने बिजनेस को लेकर भी कोई जरूरी निर्णय ले सकते हैं।

मिथुन राशि
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है, मनचाहे कोर्स में दाखिला मिल सकता है। आप यदि अपने आस-पड़ोस में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान थे, तो उनसे आपको छुटकारा मिलेगा, लेकिन आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ धन का इंतजाम भी कर सकते हैं। आप आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेगी। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है।

यह भी पढ़ें :  राशिफल 19 जून 2026: मेष से मीन तक जानें आज किस राशि को होगा लाभ

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी। आपकी पिताजी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देंगे। जीवनसाथी से आपकी किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई बातचीत हो सकती है। आज आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए किसी नई नौकरी की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपको बाद में पछतावा हो सकता है। आपने यदि किसी काम को लेकर कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप अपनी आवश्यकताओं को सीमित रखें और धन संचय करने की कोशिश करें, जिससे कि भविष्य में आपको आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़ें।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने आवश्यक कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें, नहीं तो पिताजी से आपको डांट खानी पड़ सकती है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है और कोई धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आप किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए यदि लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपकी योजनाएं भी आपको बेहतर लाभ देगी। आप अपने खर्चों को भी कंट्रोल करने की पूरी कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें :  टैरो राशिफल 7 जुलाई 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का टेरो भविष्यफल

तुला राशि
आज आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपके आस-पड़ोस में किसी से कोई बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना है। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपके बॉस आपके कामों से काफी खुश रहेंगे और आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपसे जल्दबाजी के कारण कोई गड़बड़ी हो सकती है, लेकिन आप उसे अपने जूनियर की मदद से ठीक करने में कामयाब रहेंगे।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है और आप काम पर ज्यादा ध्यान देंगे, जिस कारण आप आराम के लिए समय कम निकालेंगे। आप अपने घर के रखरखाव में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं और अपने रहन-सहन के स्तर में भी सुधार लेंगे। किसी नए वाहन को आप अपने घर लेकर आ सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आप अपने बिजनेस की समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे और आपके मन में भी टेंशन भरपूर रहेगी, लेकिन आप बेवजह क्रोध करने की आदत के कारण समस्या में आ सकते हैं, इसलिए आप लोगों से तोलमोल कर ही बोंले, तो ही बेहतर रहेगा। आप संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें, वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे।

यह भी पढ़ें :  राशिफल 26 जून 2026: मेष से मीन तक जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका एक साथ कई काम हाथ लगने से व्याकाग्रता बढ़ सकती है, लेकिन आप अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आप अपनी इनकम को ध्यान में रखकर व्यय करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।

कुंभ राशि
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाले हैं, क्योंकि उनके कामों से उन्हें एक नई पहचान मिलेगी। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा ध्यान रहकर करना होगा, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना है। संतान को आप किसी प्रतियोगिता में भाग दिला सकते हैं। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है, लेकिन किसी कानूनी मामले में आपको काफी मेहनत मशक्कत के बाद खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सावधान रहने के लिए रहेगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आपको अपनी बुद्धि पर नियंत्रण करके चलना होगा। पारिवारिक कलह आपके लिए सिरदर्द बन सकती है, जिसे आप वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर करने की कोशिश करें। किसी अनजान व्यक्ति पर आप बिल्कुल भरोसा ना करें। आप अपनी कोई मन की इच्छा अपनी माताजी से जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

Dr.Anish Vyas

Renowned Astrologer Dr.Anish Vyas is the most popular and accurate horoscope reader in Jaipur- Jodhpur, India. Anish is a trusted astrologer, palmist, Foreteller and a certified gemstone expert. He has done extensive research in this subject and considered an expert in making very accurate predictions.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment