मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

बीकानेर : गर्मी के चलते नहर किनारे पेड़ों में लगी आग

On: May 15, 2022 7:49 PM
Follow Us:
IGNP, Bikaner News, Fire in Trees, Bajju News, Bikaner, Bajju igNP Fire,
---Advertisement---

बीकानेर। बीकानेर जिले के (Bajju Area) बज्जू क्षेत्र में (IGNP) इंदिरा गांधी नहर परियोजना के किनारे पर लगे पेड़ों व जंगल में रविवार दोपहर बाद (Fire) अचानक आग लग गई। अचानक लगी आग तीन किलोमीटर से अधिक इलाके में फैल चुकी है। वन विभाग, पुलिस प्रशासन की दमकल से आग पर काबू पाए जाने के प्रयास किए जा रहे है।

IGNP, Bikaner News, Fire in Trees, Bajju News, Bikaner, Bajju igNP Fire,
fire in the trees along the IGNP canal in Bikaner area

बज्जू पुलिसथानाधिकारी भूप सिंह ने बताया कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना के आरडी 923 से 931 के बीच आग लगी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। यह आग तीन किलोमीटर से अधिक दूरी में फैल चुकी है।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर में कार-डंपर भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 जनों की मौत

इस आग की चपेट में एक हजार से अधिक पेड़ आ चुके है। जिनको नुकसान पहुंचा है। नहर के दोनों किनारों पर यह आग तेजी से फैलती जा रही है।
फायर बिग्रेड के कर्मचारी देर शाम तक आग बुझाने में लगे हुए है। इनके साथ स्थानीय लोग भी अपने साधनों से आग बुझाने का प्रयास कर रहें है।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आग अधिक गर्मी के कारण लगी प्रतीत होती है। वन विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now