मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

राजस्थान में पति ने निर्वस्त्र कर गर्भवती पत्नी को गांव में घुमाया, परिजन बनाते रहे वीडियो

On: September 2, 2023 3:21 PM
Follow Us:
Woman stripped, husband tore wife, clothes, Woman, clothes torn in Pratapgarh, husband stripped pregnant wife, Rajasthan News, महिला को निर्वस्त्र किया, पति ने फाड़े पत्नी के कपड़े, प्रतापगढ़ में महिला के कपड़े फाड़े, गर्भवती पत्नी को पति ने निर्वस्त्र किया, राजस्थान न्यूज, Rajasthan Viral Video, Rajasthan Pratapgarh, Rajasthan Police, Rajasthan Crime, Rajasthan News, Rajasthan Viral Video, Rajasthan Pratapgarh Video, राजस्थान प्रतापगढ़,
---Advertisement---

प्रतापगढ़। राजस्थान (Rajasthan) के प्रतापगढ़ जिले (Pratapgarh) में एक पति ने अपनी ही गर्भवती प​त्नी को निर्वस्त्र कर गांव में घुमान का वीडियो सामने आया है। जब महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया जा रहा था तो परिजन व अन्य लोग मूकदर्शक बन वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। इस तरह की अमानवीयता का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड़ में आया और इस पर कार्रवाई की। यह घटना 31 अगस्त 2023 की बताई जा रही है।

प्रतापगढ़ में गर्भवती प​त्नी को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने का मामला

राजस्थान के उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ जिले के धरियावाद में एक महिला को पति ने निवस्त्र कर गांव में एक किलोमीटर तक दौड़ाया। जब महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया जा रहा था तब पति के परिवार के लोग व अन्य ग्रामीण भी मूकदर्शक बन कर वीडियो बनाने में ही व्यस्त रहे।

यह भी पढ़ें :  जयपुर ट्रैफिक पुलिस को मिले राजस्थान के पहले LED डिस्प्ले वाले स्मार्ट बैरिकेड, सड़क सुरक्षा होगी और मजबूत

जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तब प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया और कार्रवाई की।

प्रतापगढ़ के जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि इस महिला की शादी गांव के ही एक युवक के साथ डेढ़ साल पहले हुई थी। महिला ने अपने साथ हुई घटना की शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। इस शिकायत के आधार पर दर्ज मामले में 14 जनों के नाम शामिल है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने महिला के पति काना राम मीणा सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में कई जगह दबिश देकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : Moviespapa : मूवी पापा से किसी भी मूवी को अच्छे प्रिंट में करें डाउनलोड

मुख्यमंत्री ने कहा सभ्य समाज में अपराधियों की कोई जगह नही

प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का एक वीडियो सामने आया है। जिस पर पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेजने एवं इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें :  राजस्थान में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों की शुरूआत, जयपुर को 29 और भीलवाड़ा को 18 ई बसों की दी सौगात

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नही है। इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलवाई जाएगी।

निर्वस्त्र महिला मदद के लिए कहती रही, पर सब वीडियो बनाते रहे

जब इस महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया जा रहा था तो वह सभी से मदद के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन कोई भी नही आया। लेकिन वहां वीडियो बनाते रहे। इस मामले में जो वीडियो वायरल हुआ है, उसके अनुसार उसमें महिला जोर —जोर से चीखते हुए मदद की गुहार लगाती है लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नही आता है।

यह महिला शादी के 6 माह बाद ही ऊपला कोटा गांव का एक युवक इसे भगा कर ले गया था। भागने के बाद 30 अगस्त 2023 को महिला जब युवक के साथ गांव लौटी तो उसके ससुराल वाले उसे अपने गांव पहाड़ा उठा कर ले गए। जहां पर इस तरह की घटना को महिला के पति ने अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें :  जयपुर की बेटी नीलिमा अरोड़ा ने एवरेस्ट फतह कर रचा इतिहास

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए महिला के पति और तीन आरोपियों को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की ​गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमें गठित की है। ये सभी टीमें इन आरोपियों की पकड़ के लिए कई ठिकानों पर दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स

देखे इस घटना का लाइव वीडियो की न्यूज

राजस्थान : महिला के शरीर में मिले दो प्राइवेट पार्ट और दो गर्भाशय, डॉक्टर्स भी हैरान

Tags : Woman stripped, husband tore wife, clothes, Woman, clothes torn in Pratapgarh, Rajasthan Police,  Pratapgarh Video,

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now