मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

भीलवाड़ा में देह व्यापार का भंडाफोड, नेपाल, दिल्ली की 7 लड़कियां गिरफतार

On: March 7, 2021 7:16 PM
Follow Us:
Police Station Bhim Ganj, bhilwara police, prostitution racket, prostitution racket busted,
---Advertisement---

भीलवाड़ा। शहर के भीमगंज पुलिसथाना क्षेत्र (Police Station Bhim Ganj) के नेहरू विहार कॉलोनी (Nehru Vihar Colony)में देह व्यापार (Prostitution Racket ) के रैकेट का भंडाफोड करते हुए सात लड़कियों को सरगना सहित गिरफतार किया है। लड़कियों के साथ पकड़ा गया युवक करीब 14 माह पूर्व 11 लड़कियों के साथ पकड़ा गया था।

जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि शहर में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। जिस पर भीमगंज पुलिसथाना क्षेत्र की नेहरु विहार कालोनी में एक पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया। जैसे ही युवक ने नोट लेकर उसे युवती के पास भेजा तो पुलिस टीम ने इशारा पाकर मौके पर ही पहुंच गई। मौके से पुलिस ने देह व्यापार (Prostitution Racket in Bhilwara) में संलिप्त दुर्गेश उर्फ दुर्गालाल गुर्जर और 7 लड़कियों को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। पकड़ी गई लड़कियां उत्तरप्रदेश, दिल्ली और नेपाल की रहने वाली है। ये दलाल लड़कियों को बाहरी राज्यों से बुलाकर देह व्यापार का धंधा कर रहा था।

उन्होने बताया कि पुलिस ने इन पर पीटा एक्ट (Pita Act)में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now