मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Rajasthan Budget 2026-27: पर्यटन, मत्स्य किसानों और स्वास्थ्य क्षेत्र को मिल सकती है बड़ी सौगात, आज पेश होगा बजट

On: February 11, 2026 10:50 AM
Follow Us:
Rajasthan Budget
---Advertisement---

आज पेश होगा राजस्थान बजट 2026-27, पर्यटन, मत्स्य पालन और स्वास्थ्य क्षेत्र को मिल सकती है बड़ी सौगात

Rajasthan Budget 2026-27: जयपुर। राजस्थान विधानसभा में आज सुबह 11 बजे वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी विधानसभा में बजट प्रस्तुत करेंगी। बजट की प्रतियां विधानसभा पहुंच चुकी हैं और प्रदेश की विभिन्न एजेंसियों तथा विभागों की नजरें इस बजट पर टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें :  मदार-पालनपुर रेलखंड पर मेगा ब्लॉक के चलते रेलवे ने रद्द की ट्रेनें तो कई का बदला रूट

पर्यटन निगम को मिल सकती है नई दिशा

राजस्थान पर्यटन निगम इस बजट से बड़ी उम्मीदें लगाए बैठा है। निजी होटलों से प्रतिस्पर्धा के लिए पर्यटन निगम को सशक्त बनाने संबंधी योजनाओं की घोषणा संभव मानी जा रही है। निगम में नई भर्तियां, नई इकाइयों की स्थापना तथा बंद और बीमार इकाइयों के निस्तारण के लिए स्पष्ट रोडमैप सामने आ सकता है।
विशेष बात यह है कि उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी की दादी राजमाता गायत्री देवी पर्यटन निगम की पहली चेयरमैन थीं, ऐसे में निगम को पुनर्जीवित करने को लेकर बजट में विशेष पहल की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर-हरिद्वार ट्रेन में बढ़ाया अतिरिक्त स्लीपर कोच, जून अंत तक मिलेगा लाभ

गौशालाओं और मत्स्य किसानों को राहत की संभावना

बजट में गौशालाओं के लिए विशेष प्रावधान किए जाने की संभावना है। वहीं मत्स्य कृषकों और मछुआरों को भी बड़ी राहत मिल सकती है। खारे पानी वाले जिलों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की मांग पर सकारात्मक निर्णय संभव है।

चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में भूमिगत खारे पानी से झींगा पालन की व्यापक संभावनाएं हैं। पिछले वर्षों में 200 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर झींगा उत्पादन किया गया है। चूरू को झींगा क्लस्टर घोषित किए जाने के बाद राज्य सरकार द्वारा विशेष योजना लाने की संभावना है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि और निर्यात को बढ़ावा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें :  लेट्स ग्रो टुगेदर दे रहा महिला उद्यमियों को एक मंच, कार्यकारिणी का हुआ गठन

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े ऐलान की उम्मीद

राजधानी जयपुर के जेके लोन अस्पताल में मरीजों के बढ़ते दबाव को देखते हुए IPD (इनडोर पेशेंट डिपार्टमेंट) की घोषणा संभव है।
इसके अलावा RUHS के बेहतर संचालन के लिए प्रोत्साहन योजना, प्रदेशभर में ट्रोमा सेंटर सुदृढ़ीकरण और चिकित्सा सेवाओं के विस्तार से जुड़े बड़े निर्णय सामने आ सकते हैं।

बंपर भर्तियों की आस

चिकित्सा संवर्ग में बड़े पैमाने पर भर्ती की घोषणा बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर हो सकती है। आयुष्मान आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और मेडिकल टॉवर संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय भी बजट का हिस्सा बन सकते हैं।

राज्य का यह बजट रोजगार सृजन, कृषि और स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यटन और मत्स्य क्षेत्र को नई गति देने वाला साबित हो सकता है।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment