जयपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में बिलासपुर-चाँपा स्टेशनों के मध्य तीसरी एवं चौथी रेललाइन और ऑटो सिग्नलिंग से जुड़ा प्रस्तावित कार्य फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इसके चलते पूर्व में जारी आदेशों के तहत जिन रेलसेवाओं को रद्द किया गया था, उन्हें अब पुनः बहाल कर दिया गया है। इसकी जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने दी है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि कार्य स्थगित होने के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्र से संचालित होने वाली कई महत्वपूर्ण रेलसेवाएं अब अपने निर्धारित मार्ग और समय-सारणी के अनुसार संचालित की जाएंगी। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी यात्रा योजनाओं पर पड़ने वाला प्रभाव समाप्त हो जाएगा।
रीस्टोर रद्द रेलसेवाएं (प्ररम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 20813, पुरी-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 10.06.26 को अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समय सारणी के अनुसार ही संचालित होगी।
- गाडी संख्या 20814, जोधपुर- पुरी रेलसेवा दिनांक 13.06.26 को अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समय सारणी के अनुसार ही संचालित होगी।
- गाडी संख्या 20971, उदयपुर सिटी-शालीमार रेलसेवा दिनांक 13.06.26 को अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समय सारणी के अनुसार ही संचालित होगी।
- गाडी संख्या 20972, शालीमार- उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 14.06.26 को अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समय सारणी के अनुसार ही संचालित होगी।
- गाडी संख्या 20471, श्रीगंगानगर-पुरी रेलसेवा दिनांक 14.06.26 को अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समय सारणी के अनुसार ही संचालित होगी।
- गाडी संख्या 20472, पुरी- श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 17.06.26 को अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समय सारणी के अनुसार ही संचालित होगी










