मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन कार्य, पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस आंशिक रूप से रहेगी रद्द

On: June 4, 2026 5:58 PM
Follow Us:
Puri Railway Station, Puri Sri Ganganagar Express, Indian Railways, North Western Railway, Train Cancellation, Railway Update, Platform Upgradation, Railway News, Puri Train News, Amit Sudarshan
---Advertisement---

जयपुर। रेलवे द्वारा खुर्दा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा और उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कुछ रेल सेवाओं का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि पुरी स्टेशन पर किए जा रहे प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य के कारण पुरी-श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस रेलसेवा निर्धारित अवधि में आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस मालतीपाटपुर तक संचालित होगी

गाड़ी संख्या 20471, श्रीगंगानगर–पुरी एक्सप्रेस 7 जून 2026 तथा 14 जून 2026 को श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी, लेकिन यह ट्रेन पुरी स्टेशन के स्थान पर केवल मालतीपाटपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर-मेडता रेलखण्ड पर ट्रैक नवीनीकरण, बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस बदले मार्ग से संचालित

इस अवधि में ट्रेन मालतीपाटपुर और पुरी स्टेशन के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस मालतीपाटपुर से चलेगी

गाड़ी संख्या 20472, पुरी–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 10 जून 2026 तथा 17 जून 2026 को पुरी स्टेशन के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन से संचालित होगी।

ऐसे में यह रेलसेवा पुरी और मालतीपाटपुर स्टेशन के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें तथा अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment