जोधपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए अजमेर से जैसलमेर जिले के नाचना के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस अजमेर से जोधपुर और पोकरण होते हुए नाचना तक संचालित होगी।
नाचना से अजमेर के बीच सीधी बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के आमजन, विद्यार्थियों और मरीजों को यात्रा में सुविधा मिलेगी। लंबे समय से नाचना क्षेत्र में रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी।
🚌 आदेश के बाद शुरू हुई नाचना–अजमेर बस सेवा
गत दिनों रोडवेज प्रशासन की ओर से नाचना–अजमेर बस सेवा शुरू करने के आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद शनिवार को अजमेर से बस रवाना हुई और देर शाम नाचना पहुंची। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर बस का स्वागत किया गया। नई सेवा के शुभारंभ पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
⏰ अजमेर–नाचना बस: रूट और समय
रोडवेज की ओर से शुरू की गई यह बस सेवा निम्न रूट और समय के अनुसार संचालित होगी—
🚍 अजमेर → नाचना
- प्रस्थान: अजमेर – सुबह 7:55 बजे
- मार्ग: ब्यावर → बिलाड़ा → जोधपुर → बालेसर → देचू
- पहुंचने का समय:
- पोकरण: शाम 5:30 बजे
- रामदेवरा: शाम 6:00 बजे
- नाचना: शाम 7:30 बजे
🚍 नाचना → अजमेर
- प्रस्थान: नाचना – सुबह 6:30 बजे
- रामदेवरा: 8:30 बजे
- पोकरण: 9:00 बजे
- मार्ग: देचू → बालेसर → जोधपुर → बिलाड़ा → ब्यावर
- आगमन: अजमेर – शाम 6:15 बजे
🚏 यात्रियों को मिलेगा लाभ
वर्षों से नाचना रूट पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने के कारण निजी बसों पर निर्भरता बनी हुई थी। अब रोडवेज की यह बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को सुरक्षित, किफायती और नियमित परिवहन सुविधा मिलेगी।













