📍 जयपुर, 17 अक्टूबर।
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में आगामी दो सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस अवधि में जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर और कोटा संभागों सहित राज्य के सभी भागों में वर्षा की कोई संभावना नहीं है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.9 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सीकर में 14.5 डिग्री दर्ज़ किया गया।
विभाग ने बताया कि इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1–2 डिग्री सेल्सियस नीचे रह सकता है, जिससे सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होगी।
☀️ पहला सप्ताह (17–23 अक्टूबर 2025)
- राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा।
- बारिश सामान्य से कम या बिल्कुल नहीं होने की संभावना।
- दिन का तापमान 1–2 डिग्री तक नीचे रहेगा, जबकि रात का तापमान भी सामान्य से कम रहने के आसार।
🌤️ दूसरा सप्ताह (24–30 अक्टूबर 2025)
- राज्य में मुख्यतः शुष्क मौसम की स्थिति बनी रहेगी।
- इस सप्ताह तापमान सामान्य के आसपास स्थिर रहेगा।
- उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण हल्की ठंड बढ़ सकती है।
🌡️ तापमान पूर्वानुमान (17–30 अक्टूबर 2025)
- 🔹 अधिकतम तापमान: पहले सप्ताह में सामान्य से नीचे, दूसरे सप्ताह में सामान्य के करीब।
- 🔹 न्यूनतम तापमान: पहले सप्ताह में 1–2 डिग्री कम, दूसरे सप्ताह में सामान्य स्तर पर लौटने की संभावना।
🌾 फसलों को होगा लाभ
मौसम विभाग की और से जारी अनुमान के अनुसार शुष्क मौसम और हल्की ठंडक से खरीफ फसलों की कटाई और रबी फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल स्थिति बनी रहेगी।













