मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

राजस्थानी भाषा अकादमी के गत तीन वर्षो के पुरस्कारों हेतु आवेदन आमंत्रित

On: September 18, 2023 7:01 PM
Follow Us:
Rajasthani Language Literature Culture Academy , Applications for awards, Rajasthani Language Literature Culture Academy Bikaner,
---Advertisement---

बीकानेर। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20, 2020-21 तथा 2021-22 के तहत अकादमी के विभिन्न पुरस्कारों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सभी पुरस्कारों के आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2023 है, इस तिथि के बाद प्राप्त आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किये जायेंगे। अकादमी कार्यालय में सोमवार को

अध्यक्ष शिवराज छंगाणी, उपाध्यक्ष भरत ओला एवं अकादमी सचिव शरद केवलिया ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी करी।

अकादमी अध्यक्ष शिवराज छंगाणी ने बताया कि अकादमी के गत 3 वर्षों के विभिन्न पुरस्कारों के अन्तर्गत 71,000 रुपये का सूर्यमल्ल मीसण शिखर पुरस्कार (2019 में गद्य, 2020 में पद्य एवं 2021 में गद्य), 51,000 रुपये प्रत्येक के शिवचन्द्र भरतिया गद्य पुरस्कार (निबंध, एकांकी, नाटक, यात्रा संस्मरण, रेखाचित्र आदि), गणेशीलाल व्यास ‘उस्ताद‘ पद्य पुरस्कार तथा मुरलीधर व्यास ‘राजस्थानी‘ कथा साहित्य पुरस्कार (कहानी, उपन्यास), 31,000 रुपये प्रत्येक के रावत सारस्वत साहित्यिक पत्रकारिता पुरस्कार, प्रेमजी प्रेम राजस्थानी युवा लेखन पुरस्कार, राजस्थानी महिला लेखन पुरस्कार, बावजी चतरसिंह जी अनुवाद पुरस्कार, सांवर दइया पैली पोथी पुरस्कार व जवाहरलाल नेहरू राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  RE-NEET 2026: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, बीकानेर मंडल पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स

छंगाणी ने बताया कि वर्ष 2022-23 में अकादमी से पुरस्कृत लेखक पिछले तीन वर्षों (2019, 2020, 2021) के किसी भी पुरस्कार में आवेदन नहीं कर सकेंगे। इसी प्रकार वर्ष 2023-24 में जिन साहित्यकारों की पुस्तकों के लिये यदि पुरस्कार घोषित होते हैं, तो उनके द्वारा पिछले तीन वर्षों (2019, 2020, 2021) के पुरस्कारों के लिये किये गये आवेदन स्वतः ही निरस्त माने जायेंगे।

अकादमी उपाध्यक्ष भरत ओला ने बताया कि अकादमी का सर्वोच्च सूर्यमल्ल मीसण शिखर पुरस्कार वर्ष 2019 में गद्य विधा, 2020 में पद्य विधा एवं 2021 में गद्य विधा में दिया जायेगा। सूर्यमल्ल मीसण शिखर पुरस्कार के तहत वर्ष 2019 के पुरस्कार हेतु राजस्थानी गद्य की पुस्तक 01 जनवरी 2013 से 31 दिसम्बर 2018 के मध्य प्रकाशित होनी चाहिए। 2020 के पुरस्कार हेतु राजस्थानी पद्य की पुस्तक 01 जनवरी 2014 से 31 दिसम्बर 2019 के मध्य प्रकाशित होनी चाहिए। 2021 के पुरस्कार हेतु राजस्थानी गद्य की पुस्तक 01 जनवरी 2015 से 31 दिसम्बर 2020 के मध्य प्रकाशित होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें :  विकसित भारत 2047 का संकल्प केवल सरकार का नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प : केंद्रीय कानून मंत्री

अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बताया कि वर्ष 2019 के उक्त अन्य सभी पुरस्कारों के लिए राजस्थानी पुस्तकें 01 जनवरी 2016 से 31 दिसम्बर 2018 के मध्य प्रकाशित होनी चाहिए, वर्ष 2020 के अन्य सभी पुरस्कारों के लिए राजस्थानी पुस्तकें 01 जनवरी 2017 से 31 दिसम्बर 2019 के मध्य तथा वर्ष 2021 के अन्य सभी पुरस्कारों के लिए राजस्थानी पुस्तकें 01 जनवरी 2018 से 31 दिसम्बर 2020 के मध्य प्रकाशित होनी चाहिए।

केवलिया ने बताया कि पुरस्कार-आवेदन करने से पहले, नियमों का अध्ययन अवश्य कर लिया जाए। पुरस्कार नियम, आवेदन प्रारूप एवं अन्य जानकारी के लिए राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, मुरलीधर व्यास नगर, बीकानेर कार्यालय से व्यक्तिगत, ईमेल [email protected] अथवा टेलीफोन सं. 0151-2210600 से सम्पर्क किया जा सकता है। नियम व प्रारूपों की जानकारी अकादमी की वेबसाइट https://artandculture.rajasthan.gov.in/rbssa व अकादमी फेसबुक Rajasthani Bhasha Sahitya से भी प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें :  मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास विश्वास सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल

यह भी पढ़ें : UPI Full Form : यूपीआई ने आसान बनाई बैंकिग की राह, जाने कैसे

Tgas : Rajasthani Language Literature Culture Academy , Applications for awards,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now