मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

विकसित भारत 2047 का संकल्प केवल सरकार का नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प : केंद्रीय कानून मंत्री

On: June 14, 2026 6:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बीकानेर। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि विकसित भारत 2047 का संकल्प केवल सरकार का नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है। भाजपा कार्यकर्ता और समाज का प्रत्येक वर्ग इस लक्ष्य की प्राप्ति में सहभागी बने, यही इस अभियान का उद्देश्य है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विश्वास के 12 साल, विकास के 12 साल, जनकल्याण के 12 साल एवं विकसित भारत संकल्प” अभियान के तहत आज भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

यह भी पढ़ें :  सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार सतर्क - केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। मोदी सरकार ने अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों परिवारों को पक्के मकान मिले हैं, आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को निशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है, उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक संबल प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने चलाई साइकिल, फिट इंडिया और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मेघवाल ने कहा कि डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान, वंदे भारत ट्रेन, आधुनिक सड़क एवं रेल नेटवर्क, जी-20 की सफल मेजबानी तथा चंद्रयान मिशन जैसी उपलब्धियों ने भारत की वैश्विक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, तीन तलाक पर रोक, राम मंदिर निर्माण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्य मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं।

इस दौरान भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, मीडिया संयोजक मनीष सोनी, कमल गहलोत, पवन स्वामी, अशोक प्रजापत उपस्थित रहे।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BJP Bikaner, Arjun Ram Meghwal, Modi Government 12 Years, Prabuddhjan Sammelan, BJP Rural Bikaner, Viksit Bharat, Rajasthan BJP, Narendra Modi, Governance, Public Welfare

मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास विश्वास सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल

Bikaner Exhibition, Narendra Modi, Rajasthan Government, Development Exhibition, Public Relations Department, Government Schemes, Bikaner News, Public Welfare, Rajasthan Development, Modi Government

बीकानेर: ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़, लोगों ने देखीं उपलब्धियां

Bikaner Railway Division, North Western Railway, Railway Revenue, Passenger Traffic, Indian Railways, Bikaner News, Railway Income Growth, Ticket Revenue, Railway Passengers, NWR

बीकानेर रेल मंडल की आय में 9.12 प्रतिशत की वृद्धि, मई तक 239.85 करोड़ रुपये का राजस्व

Arjun Ram Meghwal, Bikaner Railway Division, Railway Development, Bikaner News, Indian Railways, Railway Infrastructure, DRM Gaurav Govil, Railway Electrification, Railway Doubling, Rajasthan News

बीकानेर में रेल विकास कार्यों की समीक्षा, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

Arjun Ram Meghwal Cycling in Bikaner , World Bicycle Day Special 2026, World Bicycle Day Bikaner , World Bicycle Day 2026 , Fit India Message, Arjun Ram Meghwal, World Bicycle Day, Bikaner Cycle Rally, My Cycle My Helmet, Fit India, Road Safety, Environment Protection, Bicycle Day 2026, Bikaner News, Rajasthan News

World Bicycle Day 2026 : बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने साइकिल चला दिया हेल्दी रहने का संदेश

Amit Shah, Bikaner News, Border Security, BSF Rajasthan, Rajasthan Border News, Illegal Construction, Pakistan Border, Security Review Meeting, Vibrant Village Program, Rajasthan Government

अंतरराष्ट्रीय सीमा के 15 किमी के दायरे में अवैध निर्माणों को करें ध्वस्त : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

Leave a Comment