मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

RBSE : राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज होगा जारी, विद्यार्थी ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

On: July 30, 2021 11:46 AM
Follow Us:
BSER, RBSE, class 10th result , RBSE 10th Result 2021, bser ajmer, bser online,rbse result , bse, Rajasthan, राजस्थान बोर्ड,
---Advertisement---

BSER : RBSE : Result : अजमेर। राजस्थान में पिछले लंबे समय से इंतजार कर रहे दसवीं कक्षा (RBSE 10th Result 2021) के विद्यार्थियों को आज राहत मिलने वाली है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) के 10 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को शाम 4 बजे घोषित होगा। इसकी जानकारी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के सचिव ने दी।

इस बार 12 लाख 14 हजार 512 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधारिक वेबसाइट पर जारी होगा।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा परिणाम की तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कार्यालय में परीक्षा परिणाम बोर्ड के अध्यक्ष डा.डी.पी.जारोली बोर्ड परिसर में घोषित करेंगे।

 RBSE Rajasthan Board class 10th results declared todayदसवीं कक्षा की परीक्षा में मूक बधिर परीक्षा के लिए 1763, वोकेशनल परीक्षा के लिए 48 हजार 846 परीक्षार्थियों ने आवेदन किए। प्रवेशिका परीक्षा के लिए 8355 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था।

इस बार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (bser)  ने  दसवीं कक्षा के लिए भी विशेष फॉर्मूला तैयार किया है। सभी विद्यार्थियों को सत्रांक अंक सहित पूर्व कक्षाओं के औसत अंको के आधार पर उर्तीण घोषित किया जाएगा।

RBSE 10th Result 2021 : ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट (How To Check RBSE 10th Result)

RBSE 10th Result : राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) की 10 वीं का(10th Result) रिजल्ट जारी होने के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.rajresults.nic.in/ और http://www.rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर देखा जा सकता है।

इन RBSE वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट को इस तरह से चेक करें

स्टेप 1. सबसे पहले राजस्थान माध्यमिक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर RBSE 10th Result 2021 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अपना रोल नंबर और अन्य जानकारियां दर्ज करें।

स्टेप 4. अब आप इसे सबमिट करें।

स्टेप 5.अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हेागा।

स्टेप 5.अब आप इसे डाउनलोड करे और इसका प्रिंट आउट निकाल (Download and Printout) लें।

 

More News : BSER, RBSE, class 10th result , RBSE 10th Result 2021, bser ajmer, bser online,rbse result , bse, Rajasthan, राजस्थान बोर्ड,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now