मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.राजश्री गांधी मिली राज्यपाल कलराज मिश्र से

On: October 4, 2023 4:24 PM
Follow Us:
Governor Kalraj Mishra, Rajasthan Governor, Dr. Rajshree Gandhi, Social worker,
---Advertisement---

जयपुर। उदयपुर एवं वागड़ की वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.राजश्री गांधी (Dr. Rajshree Gandhi) ने राज्यपाल ((Governor) कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) से राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान डॉ.गांधी ने राज्यपाल से उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, महिला सुरक्षा,महिला साक्षरता, महिला सशक्तिकरण,सामाजिक क्षेत्र,भारत विकास परिषद, सहकार भारती,जनचेतना मंच, इंडियन रेडकॉस सोसाइटी और कंज्यूमर अवेयरनेस गतिविधियों और उपभोक्ता कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक विचार विमर्श किया।

डॉ गांधी ने राज्यपाल को उनके द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों,सेवा प्रकल्प और इससे सामाजिक क्षेत्रों के आए सकारत्मक परिवर्तनो के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा डॉ.गांधी के सेवा प्रकल्प की सराहना की गई।

गौरतलब है कि डॉ राजश्री गांधी उदयपुर शहर के निवासी है एवं सेवानिवृत बैंक प्रबंधक हैं। पिछले कई वर्षों से उपभोक्ता आंदोलन से जुड़ी सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता है। साथ ही डॉ गांधी अपनी सामाजिक सेवाओं के लिए विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी है और निरंतर सामाजिक क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है।

सरकार ने संभाली प्रदेश के हर व्यक्ति के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी -डा कल्ला

Tags : Governor Kalraj Mishra, Rajasthan Governor, Dr. Rajshree Gandhi, Social worker,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now