मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

बीकानेर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, बीकानेर से दिल्ली कैंट के बीच चलेगी यह ट्रेन

On: August 25, 2025 7:38 PM
Follow Us:
Vande Bharat Express, Vande Bharat Express Train, Bikaner to Delhi Vande Bharat Express, Delhi to Bikaner Vande Bharat Express,Indian Railway, Vande Bharat Express Bikaner to Delhi Fare, Delhi to Bikaner Vande Bharat Express Fare, Bikaner News,
---Advertisement---

बीकानेर। बीकानेर से दिल्ली कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का रैक यहां पहुंच गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस बीकानेर से दिल्ली कैंट के बीच चलेगी। इसकी जानकारी विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दी है।

विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बताया कि बीकानेर से दिल्ली तक वंदे भारत रेल सेवा जल्द शुरू होगी। वंदे भारत ट्रेन आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा है। भारत के इंजीनियर्स ने इसे तैयार किया है। इस ट्रेन में बैठने पर फिलिंग हवाई जहाज जैसी आती है। इसमें रिवाल्विंग चेयर है जिससे ऑफिस का कार्य भी आसानी से कर सकेंगे। बीकानेर का यात्री सुबह 5.45 यहां से रवाना होकर दिल्ली जाकर रात को 11 बजे वापस घर आकर सो सकेगा।

बीकानेर पहुंची वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन

बीकानेर में रविवार रात वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का रैक पहुंचा तो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर में चर्चाओं का दौर भी शुरु हो गया। अधिकतर युवाओं ने ट्रेन को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया। बीकानेर से लालगढ़ रेलवे स्टेशन तक इस ट्रेन को लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

प्रधानमत्री दिखाएंगे हरी झंडी

बीकानेर-दिल्ली कैंट के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को पीएम नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे।

बीकानेर – दिल्ली के बीच वंदेभारत ट्रेन का समय

बीकानेर से दिल्ली कैंट के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन एक्स्रपेस सुबह 5:45 बजे रवाना होगी और 11:50 बजे दिल्ली कैंट स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी तरह से दिल्ली कैंट से बीकानेर के लिए यह ट्रेन शाम 4:45बजे रवाना होगी और रात 11 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now