मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Weather Update : राजस्थान में तापमान गिरने से सर्दी बढ़ने का अलर्ट, 8 मार्च से बदलेगा मौसम

On: March 5, 2025 4:08 PM
Follow Us:
Rajasthan Weather Update, IMD, Aaj ka mausam, Tomorrow weather, Rajasthan Rain Updates,Rajasthan IMD Alert,Rajasthan News,Rajasthan Cold,
---Advertisement---

Weather Update : जयपुर। राजस्थान में एक सप्ताह तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय नही होने से मौसम शुष्क बना रहेगा। जिससे तापमान में 2डिग्री से 4 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना बनी हुई है। वहीं 7-8 मार्च को प्रदेश में तापमान बढ़ेगा और दिन में गर्मी तेज होने लगेगी। इसका सीधा असर हरियाणा, पंजाब के साथ राजस्थान के कई हिस्सों पर पड़ेगा।

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में 48 घंटों में मौसम 

आगामी 48 घंटो के दौरान अधिकांश भागों में अपेक्षाकृत तेज उत्तरी हवाएं 20-25 Kmph प्रभावी होने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है। राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 15 से 81 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी। प्रदेश में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अधिकतर इलाकों में में दो दिन तक न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट होगी।

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में  सीकर के फतेहपुर में तापमान कल के मुकाबले 8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। फतेहपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस था, जो आज गिरकर 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फतेहपुर के अलावा झुंझुनूं, माउंट आबू, नागौर, चूरू, बीकानेर, जोधपुर और सीकर में भी तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। कल सबसे दिन में अधिक तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस भीलवाड़ा में दर्ज हुआ। डूंगरपुर में अधिकतम तापमान 32.6, प्रतापगढ़ में 30.1 और धौलपुर में 29.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

Rajasthan Ka Mausam : राजस्थान में 7-8 मार्च से बदलेगा मौसम

राजस्थान में तापमान के उतार चढ़ाव के बीच 7-8 मार्च 2025 को मौस्म साफ रहने और तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है।
5-6मार्च को न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ तापमान में धीरे -धीरे बढ़ोतरी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। प्रदेश के झुंझनू जिले व जालौर इत्यादि स्थानों पर तापमान 10डिग्री तक जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment