Nothing Phone 3 : नई दिल्ली। Nothing Phone 3 की कीमत में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है। पिछले साल लॉन्च हुए इस प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन को अब ग्राहक लगभग आधी कीमत में खरीद सकते हैं। Amazon पर चल रही समर सेल के दौरान कंपनी ने फोन की कीमत में 40,000 रुपये तक की कटौती की है। इसके साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का लाभ भी दिया जा रहा है।
Nothing का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब इसे Amazon पर 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक डिस्काउंट के बाद यह फोन 43,749 रुपये तक की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ग्राहकों को 42,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
यह Nothing का अब तक का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन माना जा रहा है। फोन में दमदार प्रोसेसर, हाई-एंड कैमरा सेटअप और प्रीमियम डिजाइन देखने को मिलता है। कंपनी ने इसमें कई फ्लैगशिप फीचर्स शामिल किए हैं, जो इसे प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनाते हैं।

Nothing Phone 3 में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 2800 x 1260 पिक्सल यानी 1.5K है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इससे यूजर्स को स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस और बेहतर ब्राइटनेस मिलती है।
फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ 16GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। यह स्मार्टफोन मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए भी काफी दमदार माना जा रहा है।
Nothing Phone 3 में 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ 65W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन लंबा बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का पेरीस्कोप लेंस और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित Nothing OS 3.5 पर काम करता है। कंपनी ने इसके साथ 5 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा किया है। फोन में फिजिकल SIM के साथ eSIM सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा यह IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।
अमेजन पर चल रही धमाकेदार सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर मिल रहे हैं बेहतरीन ऑफर https://amzn.to/4tze58h













