जयपुर। राजस्थान सहित देशभर में 9 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई है, जिससे सर्राफा बाजार में हलचल मच गई है। सोना लगातार महंगा होता जा रहा है, जबकि चांदी ने इस बार नया रिकॉर्ड बनाते हुए कीमतों में बड़ी छलांग लगाई है।
आज चांदी का भाव 2 लाख 44 हजार रुपये के पार पहुंच गया, जिससे निवेशकों और व्यापारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है।
आज सोने चांदी के ताजा भाव
डीजेपीएल के अनुसार राजस्थान में आज सोने और चांदी के भाव इस प्रकार रहे :-
- 24 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹1,54,241
- चांदी (1 किलो): ₹2,44,497
कीमतों में आई इस तेजी ने बाजार में गतिविधियों को बढ़ा दिया है और खरीदारों की नजरें लगातार रेट्स पर टिकी हुई हैं।
सोना-चांदी के दाम में आखिर क्यों हो रही है बढ़ोतरी ?
विशेषज्ञों के अनुसार, सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे वैश्विक स्तर पर कई कारण जिम्मेदार हैं।
दुनिया के कई हिस्सों में बढ़ते तनाव और अनिश्चित हालात के चलते निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने और चांदी की ओर रुख कर रहे हैं। डॉलर में उतार-चढ़ाव का भी सीधा असर इन कीमती धातुओं पर पड़ रहा है, जिससे कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है।
चांदी की मांग में बड़ा उछाल
चांदी की कीमतों में तेजी का एक बड़ा कारण इसकी औद्योगिक मांग में वृद्धि भी है।
सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और नई तकनीक से जुड़े क्षेत्रों में चांदी की खपत लगातार बढ़ रही है, जिससे इसके दाम तेजी से ऊपर जा रहे हैं।
सोने चांदी में निवेशकों के लिए क्या संकेत?
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में यदि कोई निवेश या खरीदारी की योजना बना रहा है, तो उसे बाजार के ताजा रुझानों पर नजर बनाए रखना जरूरी है।













