मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

बीकानेर में शुरू हुआ राष्ट्रीय सेमिनार: औद्योगिक खनिज और सिरेमिक उद्योग में निवेश की संभावनाओं पर मंथन

On: November 8, 2025 10:34 PM
Follow Us:
Bikaner Seminar, Ceramic Industry, Mining Engineers Association, Rajasthan Minerals, Investment Opportunities, BTU Bikaner, Bhajanlal Sharma
---Advertisement---

देशभर के विशेषज्ञों ने सेरेमिक उद्योग के भविष्य पर किया मंथन

बीकानेर, 9 नवम्बर। माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (एमईआईए) के जोधपुर चैप्टर तथा बीकानेर डिस्ट्रिक्ट माइन ओनर्स एसोसिएशन द्वारा बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘औद्योगिक खनिज और सेरेमिक: डाउनस्ट्रीम उद्योग एवं निवेश के अवसर’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार शनिवार को जयपुर-जोधपुर बाईपास स्थित रिद्धि सिद्धि रिसोर्ट में प्रारंभ हुआ।

🔹 सेमिनार में विशेषज्ञों का मंथन, सेरेमिक उद्योग की दिशा पर विमर्श

सेमिनार के उद्घाटन सत्र और तकनीकी सत्रों में देशभर से आए खनन वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने भाग लिया।
वक्ताओं ने कहा कि बीकानेर में सेरेमिक उद्योग के रूप में विकास की अपार संभावनाएं हैं, परंतु मूल्य संवर्धन (Value Addition) के अभाव और आधारभूत संरचना की कमी बड़ी चुनौती है।

यह भी पढ़ें :  केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की वरिष्ठ पत्रकारों से चर्चा

उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि क्ले क्राफ्ट इंडिया के डायरेक्टर राजेश अग्रवाल थे।
इस अवसर पर बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग, एमबीएम विश्वविद्यालय जोधपुर के पूर्व डीन प्रो. सुशील भंडारी, ड्यूश बैंक के डायरेक्टर पंकज ओझा, मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी इंजी. कनक छंगाणी, और एमईआईए के अध्यक्ष दीपक तंवर सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे।

🧱 बीकानेर बन सकता है सिरेमिक हब

वक्ताओं ने बताया कि बीकानेर क्षेत्र देश के कुल 90% जिप्सम और 70% वॉल क्ले उत्पादन का केंद्र है।
कुलगुरु प्रो. गर्ग ने कहा कि “उद्योग और अकादमिक जगत का तालमेल सेरेमिक क्षेत्र को नई ऊंचाई देगा।
राजस्थान में खनिज संसाधनों की प्रचुरता है, जरूरत है तो इन्हें मूल्य संवर्धन के साथ उपयोग में लाने की।”

यह भी पढ़ें :  बीकानेर: ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़, लोगों ने देखीं उपलब्धियां

ड्यूश बैंक के डायरेक्टर पंकज ओझा ने कहा कि “बीकानेर से मोरबी तक जाने वाले रॉ मैटेरियल से प्रतिवर्ष ₹60 हजार करोड़ का कारोबार होता है।
अगर प्रोसेसिंग बीकानेर में शुरू हो जाए तो हज़ारों युवाओं को स्थानीय रोजगार मिल सकता है।

प्रो. सुशील भंडारी ने कहा कि आधुनिक तकनीक के प्रयोग से उद्योग की गति कई गुना बढ़ाई जा सकती है।
वहीं, इंजी. कनक छंगाणी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्राथमिकता है कि राजस्थान का सेरेमिक उद्योग निवेश और रोजगार का केंद्र बने।

📚 पहले दिन हुए कई सत्र, सोवेनियर और प्रोसिडिंग का विमोचन

सेमिनार के पहले दिन आयोजित प्लेनरी सत्र की अध्यक्षता प्रो. अखिल रंजन गर्ग ने की, जबकि तकनीकी सत्र-2 का संचालन डॉ. पी.आर. नैनीवाल ने किया।
इस दौरान देशभर से प्राप्त शोध-पत्रों पर आधारित सोवेनियर और प्रोसिडिंग का विमोचन भी हुआ।

यह भी पढ़ें :  डी.एल.एड. प्रथम वर्ष परीक्षा 30 जून से, प्रवेश पत्र जारी

माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जोधपुर चैप्टर अध्यक्ष दीपक तंवर ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि सेमिनार में दो दिनों के दौरान 30 की-नोट स्पीच और 10 तकनीकी सत्र होंगे।
बीकानेर डिस्ट्रिक्ट माइन ओनर्स एसोसिएशन के चेयरमैन राजेश चूरा ने कहा कि “क्ले उत्पादन के बाद उसके मूल्य संवर्धन पर हो रहा रिसर्च उद्योग के लिए शुभ संकेत है।

सेमिनार संयोजक इंजी. महेश पुरोहित ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
कार्यक्रम में खनि अभियंता एम.पी. पुरोहित, राकेश पुरोहित, राकेश आचार्य, इंजी. अरुण आचार्य, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षाविद, उद्योगपति और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

🧩 सेमिनार का समापन रविवार को

दो दिवसीय सेमिनार का समापन रविवार को होगा, जिसमें राउंड टेबल डिस्कशन के माध्यम से उद्योग विकास के लिए नीतिगत सुझाव तैयार कर राज्य सरकार को भेजे जाएंगे।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment