मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की वरिष्ठ पत्रकारों से चर्चा

On: June 15, 2026 8:18 AM
Follow Us:
Union Law Minister Arjun Ram Meghwal, Arjun Ram Meghwal, Journalist, Central Government
---Advertisement---

बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विश्वास के 12 साल, विकास के 12 साल, जनकल्याण के 12 साल एवं विकसित भारत संकल्प” अभियान के तहत केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर के प्रबुद्ध पत्रकारों के साथ परिचर्चा की। पत्रकार कॉलोनी में हुई परिचर्चा के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों ने विकसित भारत के ढांचागत विकास और पत्रकारों के विभिन्न मुद्दों पर बात की।

वरिष्ठ पत्रकार संतोष जैन ने कहा कि आज छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा। जनता के मूलभूत छोटे-छोटे कामों के लिए सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए।

वरिष्ठ पत्रकार शिवचरण शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के अधिस्वीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई ऐसे वरिष्ठ पत्रकार है जो अधिस्वीकरण की कई शर्तें पूरी नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन उन्होंने जीवन भर पत्रकारिता की और उनकी आजीविका पत्रकारिता पर ही निर्भर रही। 60 साल पूरे कर चुके ऐसे वरिष्ठ पत्रकारों को एक विशेष समिति के माध्यम से अधिस्वीकृत का दर्जा दिया जाना चाहिए ,ताकि उन्हें अधिस्वीकरण के लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर रेल मंडल का संकेत एवं दूरसंचार विभाग अब होगा और अधिक आधुनिक एवं डिजिटल

वरिष्ठ पत्रकार हनुमान चारण ने कहा कि सरकार पिछड़े और निचले तबकों पर विशेष ध्यान दें, जिससे उनका उत्थान हो सके। चारण ने पत्रकारों को रेलवे किराए में रियायत देने की सुविधा पुनः शुरू करने का मुद्दा उठाया। चारण ने पत्रकार कॉलोनी में स्थित गैस गोदाम को अन्यत्र शिफ्ट करने और वहां पत्रकारों के लिए सामुदायिक भवन बनाने की बात कही।

पत्रकार भवानी शंकर जोशी ने कहा की राजस्थान में बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकार है जो जिनका अधिस्वीकरण किया जाना चाहिए। यदि सरकार की ओर से धिस्वीकरण के नियमों में विशेष रूप से छूट देते हुए ऐसे वरिष्ठ पत्रकारों को अधिस्वीकृत का दर्जा दिया जाए तो बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकारों को लाभ मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें :  मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास विश्वास सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल

वरिष्ठ पत्रकार श्याम मारू ने कहा कि राजस्थान सरकार की ओर से पत्रकारों को रोडवेज में निशुल्क यात्रा करने की सुविधा उपलब्ध है यदि जीवनसाथी को भी रोडवेज बसों में यात्रा करने की निशुल्क सुविधा मिले तो यह सरकार की एक बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है।

वरिष्ठ पत्रकार विक्रम जागरवाल ने कहा कि जर्नलिस्ट वर्ग को अधिस्वीकरण के लिए शैक्षणिक योग्यता में शिथिलता दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए नई कल्याणकारी योजनाएं बनाई जानी चाहिए, जिससे पत्रकारों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

इस अवसर पर धीरज जोशी ने भी कहा कि बीकानेर के पत्रकारों को भूखंड दिए जाने चाहिए। जोशी ने कहा कि 13 साल पहले 2013 में भूखंड आवंटित किए गए थे ,लेकिन इस अवधि में बड़ी संख्या में नए पत्रकार भी जुड़े हैं और उन्हें भी रियायती दर पर भूखंड मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर की बेटी दीक्षा टाक का NLSIU बेंगलुरु में चयन, NL SAT LLB में AIR 114

केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 साल में विकास के काम बहुत किए हैं। अब आगे भी इन कामों को जारी रखने के लिए प्रबुद्ध नागरिकों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। इसी कड़ी में वरिष्ठ पत्रकारों के साथ आज की इस परिचर्चा में जो मुद्दे उभर कर आए हैं, चाहे वे पत्रकारों से संबंधित हो या आम नागरिक से संबंधित हो, सरकार उन्हें पूरा करने का प्रयास करेगी।

मेघवाल ने परिचर्चा में उपस्थित सभी वरिष्ठ पत्रकारों का आभार भी जताया और उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह मंशा रही है कि हर वर्ग से पूछ कर उनके सुझाव लेकर विकास कार्य करवाए जाएं।

कार्यक्रम में भाजपा नेता अशोक बोबरवाल, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरिशंकर आचार्य समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकसित भारत 2047 का संकल्प केवल सरकार का नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प : केंद्रीय कानून मंत्री

BJP Bikaner, Arjun Ram Meghwal, Modi Government 12 Years, Prabuddhjan Sammelan, BJP Rural Bikaner, Viksit Bharat, Rajasthan BJP, Narendra Modi, Governance, Public Welfare

मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास विश्वास सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल

Bikaner Exhibition, Narendra Modi, Rajasthan Government, Development Exhibition, Public Relations Department, Government Schemes, Bikaner News, Public Welfare, Rajasthan Development, Modi Government

बीकानेर: ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़, लोगों ने देखीं उपलब्धियां

Bikaner Railway Division, North Western Railway, Railway Revenue, Passenger Traffic, Indian Railways, Bikaner News, Railway Income Growth, Ticket Revenue, Railway Passengers, NWR

बीकानेर रेल मंडल की आय में 9.12 प्रतिशत की वृद्धि, मई तक 239.85 करोड़ रुपये का राजस्व

Arjun Ram Meghwal, Bikaner Railway Division, Railway Development, Bikaner News, Indian Railways, Railway Infrastructure, DRM Gaurav Govil, Railway Electrification, Railway Doubling, Rajasthan News

बीकानेर में रेल विकास कार्यों की समीक्षा, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

Arjun Ram Meghwal Cycling in Bikaner , World Bicycle Day Special 2026, World Bicycle Day Bikaner , World Bicycle Day 2026 , Fit India Message, Arjun Ram Meghwal, World Bicycle Day, Bikaner Cycle Rally, My Cycle My Helmet, Fit India, Road Safety, Environment Protection, Bicycle Day 2026, Bikaner News, Rajasthan News

World Bicycle Day 2026 : बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने साइकिल चला दिया हेल्दी रहने का संदेश

Leave a Comment