मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

बीकानेर में केन्द्रीय गृह मंत्री की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा

On: May 23, 2026 7:31 PM
Follow Us:
Union Home Minister, Amit Shah, Amit Shah Bikaner Visit, Bikaner Visit Amit Shah,
---Advertisement---

-सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़े सुरक्षा एवं समन्वय विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा
-विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल एवं सतर्क निगरानी के निर्देश

जयपुर। केंद्र सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित बीकानेर दौरे के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न सुरक्षा, समन्वय एवं प्रशासनिक विषयों की समीक्षा मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने शनिवार को सचिवालय में की।

मुख्य सचिव ने कहा कि सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभाग एवं एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान तथा संयुक्त कार्यवाही तंत्र को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर-हरिद्वार ट्रेन में बढ़ाया अतिरिक्त स्लीपर कोच, जून अंत तक मिलेगा लाभ

बैठक में सीमावर्ती जिलों में कानून-व्यवस्था की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्थाओं, मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम, ड्रोन गतिविधियों की निगरानी, अंतर-एजेंसी समन्वय तथा आधारभूत सुरक्षा ढांचे की समीक्षा की गई। इसके साथ ही पुलिस चौकियों, निगरानी तंत्र, सीसीटीवी नेटवर्क, संचार व्यवस्थाओं तथा भारतमाला मार्ग सहित संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंधन पर भी चर्चा हुई।

मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी एवं त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग प्रवीण गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह भास्कर आत्माराम सांवत, महानिदेशक पुलिस (हैड ऑफ पुलिस फोर्स) राजीव कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, सीमा सुरक्षा बल, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, दूरसंचार विभाग, भारत संचार निगम लिमिटेड, सीमा सड़क संगठन सहित संबंधित एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे। जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर एवं फलोदी जिलों के जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

यह भी पढ़ें :  Rajasthan AI Summit 2026: जयपुर में गूंजा AI आधारित भारत का विजन, युवाओं को भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करने पर जोर

बीकानेर में केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह 26 मई को BSF जवानों से करेंगे संवाद, सांचू पोस्ट पर होगा वृक्षारोपण

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment