RAS Transfer List Rajasthan : जयपुर। राजस्थान सरकार ने शुक्रवार रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 178 आरएएस (RAS) अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापन आदेश कार्मिक विभाग ने जारी किए है। राज्य के कार्मिक विभाग ने सभी अधिकारियों को बिना कार्यग्रहण का उपयोग किए तुरंत अपने नए पदों पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए है।
सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जारी सूची में विभिन्न जिलों एवं विभागों में कार्यरत अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापनाएं शामिल हैं।
राज्य के प्रशासनिक महकमे में हुए इस बड़े बदलाव के बाद संबंधित अधिकारियों को शीघ्र अपने नए दायित्वों का निर्वहन करना होगा।












