मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

एरीना एलुमनी मीट 2026: जयपुर में जुटे एवीजीसी एक्सपर्ट्स

On: June 20, 2026 6:57 PM
Follow Us:
Arena Animation, AVGC XR, Animation Industry, Gaming Industry, VFX, Digital Media, Jaipur Events, Creative Careers, Animation Education, Alumni Meet
---Advertisement---

Arena Alumni Meet 2026 : जयपुर। दुनियांभर में डिजिटल युग में एनीमेशन, गेमिंग, वीएफएक्स और डिजिटल मीडिया युवाओं के लिए तेजी से उभरते करियर विकल्प बनते जा रहे हैं। इसी दिशा में एरीना एनीमेशन ने शनिवार को जयपुर के सी-स्कीम स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में भव्य एरीना एलुमनी मीट 2026 का आयोजन किया।

एरीना एलुमनी मीट 2026 में देश-विदेश की प्रतिष्ठित एनीमेशन, गेमिंग, वीएफएक्स और डिजिटल मीडिया कंपनियों में कार्यरत 101 सफल एलुमनी, इंडस्ट्री विशेषज्ञ और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स ने भाग लिया। आयोजन के दौरान नई तकनीकों, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और युवाओं के लिए उभरते करियर अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई।

एवीजीसी-एक्सआर सेक्टर में रोजगार और नवाचार की नई संभावनाएं

एरीना एनीमेशन की डायरेक्टर रोलिका सिंह ने कहा कि जयपुर आज क्रिएटिव एजुकेशन और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि एरीना के एलुमनी दुनिया की अग्रणी कंपनियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को उद्योग से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें :  राजस्थान में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों की शुरूआत, जयपुर को 29 और भीलवाड़ा को 18 ई बसों की दी सौगात

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ललित के. पवार, पूर्व अध्यक्ष राजस्थान लोक सेवा आयोग तथा मेजर जनरल डॉ. अनुज माथुर ने युवाओं को नवाचार, कौशल विकास और वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत का एवीजीसी-एक्सआर सेक्टर आने वाले वर्षों में रोजगार, उद्यमिता और रचनात्मक अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार बनने जा रहा है।

‘एरीना ओरिजनल्स’ पहल का हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘एरीना ओरिजनल्स’ पहल का शुभारंभ रहा। इसका अनावरण मुख्य मानव संसाधन अधिकारी शौर्य के. चक्रवर्ती तथा एरीना एनीमेशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं नेशनल सेल्स हेड शाजन सैमुअल ने किया।

यह पहल भारतीय एनीमेशन और वीएफएक्स इंडस्ट्री में ओरिजनल कंटेंट और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) के विकास को बढ़ावा देगी तथा भारतीय क्रिएटर्स को वैश्विक स्तर पर अपनी मौलिक पहचान स्थापित करने में मदद करेगी।

यह भी पढ़ें :  पीएम कुसुम योजना में पात्र डवलपर्स को बैंक प्रदान करें त्वरित ऋण- चेयरमैन डिस्कॉम्स

सफल एलुमनी ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम में ब्रांडस्थान के फाउंडर एवं सीईओ धीरज बंगुर, प्रसिद्ध फोटोग्राफर तरुण गुप्ता, रिमार्केबल एजुकेशन की फाउंडर प्राची गौर, रिलायंस वंतारा के आईटी हेड शुभम शर्मा तथा एक्सेम्पट डिजाइन के डायरेक्टर आशीष एंड्रयू सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं।

सभी वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र दिए और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।

जयपुर बन रहा क्रिएटिव टेक्नोलॉजी हब

पिछले 24 वर्षों से एवीजीसी-एक्सआर शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय रोलिका सिंह ने हजारों विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित किया है। वे रामा राजस्थान (RAMA Rajasthan) की संस्थापक सदस्य भी हैं और राज्य में एवीजीसी-एक्सआर इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रही हैं।

यह भी पढ़ें :  रवि बिश्नोई दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर क्रिकेट लीग IHL के ब्रांड एंबेसडर बने, सीज़न 2 के लिए बड़े राष्ट्रीय विस्तार की घोषणा

एरीना एलुमनी मीट 2026 ने यह संदेश दिया कि जयपुर अब केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की तेजी से उभरती एनीमेशन, गेमिंग, वीएफएक्स और एवीजीसी-एक्सआर इंडस्ट्री का एक महत्वपूर्ण गंतव्य बनता जा रहा है।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment