मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Rajasthan AI Summit 2026: जयपुर में गूंजा AI आधारित भारत का विजन, युवाओं को भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करने पर जोर

On: June 1, 2026 12:06 AM
Follow Us:
Rajasthan AI Summit 2026, AI India Vision, Artificial Intelligence, Machine Learning, BBV Initiative, Jaipur Technology Summit, AI Education, Startups India, Robotics, Future Skills
---Advertisement---

Rajasthan AI Summit 2026 : जयपुर। शिक्षा और उद्योग के बीच बढ़ते स्किल गैप को कम करने, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग को बढ़ावा देने, स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने तथा नवाचार को नई दिशा देने के उद्देश्य से कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में राइट कोड सोसायटी द्वारा राजस्थान एआई समिट 2026 का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर से आए शिक्षाविदों, तकनीकी विशेषज्ञों, स्टार्टअप संस्थापकों, उद्योग प्रतिनिधियों और युवाओं ने भाग लिया।

इस समिट में भारत को एआई और उभरती तकनीकों के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व दिलाने के विजन पर व्यापक चर्चा हुई। राइट कोड सोसायटी के गौरव शर्मा और आयोजन  मेंटर, डॉ. आशुतोष पंत ने बताया कि भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी युवा शक्ति है, जिसे सही कौशल और अवसर प्रदान कर एआई क्रांति का नेतृत्व करने के लिए तैयार किया जा सकता है। डीफेन्स रोबोट्स की एक प्रदर्शनी भी आयोजित भी की गयी।

यह भी पढ़ें :  लेट्स ग्रो टुगेदर दे रहा महिला उद्यमियों को एक मंच, कार्यकारिणी का हुआ गठन

कार्येक्रम समिति के अध्यक्ष, आदित्य नाग समिट में ए आई एवं आई टी विशेषज्ञों में एनआईएक्सआई के सीईओ डॉ. देवेश त्यागी, चीफ एडवाइजर, स्ट्रैटिजिक अफेयर्स, डॉ. निशाकांत ओझा, फॉर्मर इंडिपेंडेंट डायरेक्टर, आईओसीएल (सीएसआर), डॉ. आशुतोष पंत, एसोसिएट प्रोफेसर एवं पूर्व चेयरमैन, एआई और रोबोटिक्स सेंटर, आईआईटी मंडी, प्रो. डॉ.अमित शुक्ला, ऑस्कर विजेता हॉलीवुड एडिटर, डॉ.अनुराधा सिंह और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एआई -एमएल, आईओसीएल, मनीष मलिक ने हेल्थकेयर, शिक्षा, कृषि, रोबोटिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में एआई की बढ़ती भूमिका और उससे उत्पन्न होने वाले रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण “भारत भाग्य विधाता” (बीबीवी) पहल रही। इस पहल के तहत युवाओं को एआई-एमएल से जुड़े 1000 से अधिक कोर्स, वर्कशॉप, प्रशिक्षण कार्यक्रम, अंतरराष्ट्रीय सहयोग के अवसर और रोजगारोन्मुख संसाधन उपलब्ध कराने की योजना साझा की गई।

यह भी पढ़ें :  राजस्थान में 187 RAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदले SDM, देखें पूरी लिस्ट

समिट में वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह की पहलें राजस्थान को देश के उभरते एआई और टेक्नोलॉजी हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी तथा युवाओं को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करेंगी। इस पहल के माध्यम से युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने, उन्हें उच्च शिक्षा के बेहतर अवसरों से जोड़ने तथा स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

साथ ही युवाओं को भौतिकवादी सोच की सीमाओं से बाहर निकालकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं, वैश्विक शिक्षाविदों और विचारकों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वे ज्ञान, नवाचार और मानवता आधारित नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम के अंत में सचिव, अजीत कौशिक ने धन्यवाद ज्ञापन किया। एरीना मल्टीमीडिया और ओपन फॉर स्माइल ऑलवेज संस्थान के सहयोग से संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर में केन्द्रीय गृह मंत्री की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment