मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

ग्रीन एनर्जी और पर्यटन के विकास से राज्य में निवेश के अनुकूल माहौल – मुख्य सचिव

On: May 6, 2026 9:13 PM
Follow Us:
green energy, tourism, environment, Chief Secretary
---Advertisement---

नीमराना मॉडल ऑफ एक्सीलेंस व जाईका के सहयोग से राजस्थान-जापान संबंध सुदृढ़ – मुख्य सचिव

जयपुर। मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने बुधवार को सचिवालय में जापान में भारत की राजदूत नगमा मोहम्मद मलिक के साथ आयोजित बैठक में कहा कि राजस्थान में नए उद्योगों की स्थापना के लिए प्रक्रियाएं सरल, पारदर्शी और सुव्यवस्थित हैं। यही कारण है कि यह निवेश के लिए अनुकूल राज्य है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सुशासन के संकल्प तथा लगातार प्रयासों से ग्रीन एनर्जी, पर्यटन जैसे क्षेत्रों में विकास हुआ है, जिससे निवेश के लिए बेहतर अवसर बने हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि नीमराना मॉडल ऑफ एक्सीलेंस तथा जाईका के सहयोग से राजस्थान और जापान के बीच संबंध और सुदृढ़ हुए हैं।

यह भी पढ़ें :  मदार-पालनपुर रेलखंड पर मेगा ब्लॉक के चलते रेलवे ने रद्द की ट्रेनें तो कई का बदला रूट

बैठक में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को और बेहतर बनाने, कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने तथा छात्रों के लिए जापान में अध्ययन के अवसर बढ़ाने पर चर्चा की गई।

मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्थान और जापान के बीच संबंध सदैव सकारात्मक रहे हैं। दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और विस्तार देने के लिए अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने राजस्थान में बायो-फॉरेस्ट परियोजनाओं, जयपुर मेट्रो फेज-2 और आरयूआईडीपी में जापान की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने डीरिगुलेशन तथा अनुपालन में कमी के माध्यम से निवेश प्रक्रियाओं को और सरल बनाने पर भी चर्चा की।

राजदूत श्रीमती मलिक ने कहा कि जापान में आईटी सहित उच्च कौशल वाले क्षेत्रों में भारतीय युवाओं की मांग बढ़ रही है। उन्होंने शिक्षा एवं कौशल विकास के माध्यम से इस दिशा में अवसरों को और विस्तार देने पर जोर दिया।  

यह भी पढ़ें :  राजस्थान में 187 RAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदले SDM, देखें पूरी लिस्ट

बैठक में महानिदेशक, हरीशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान एवं पदेन अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रशिक्षण श्रेया गुहा, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग दिनेश कुमार, शासन सचिव कार्मिक विभाग अर्चना सिंह तथा आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग राकेश शर्मा उपस्थित रहे।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment