🎥 नुपुर सेनन की शादी में दिखी नज़दीकियां, वायरल हुआ वीडियो
Disha Patani–Talwinder Dating Rumours: उदयपुर में हुई नुपुर सेनन और सिंगर स्टीबिन बेन की शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस Disha Patani और पंजाबी सिंगर Talwinder की मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है। शादी समारोह से सामने आए एक वीडियो में दिशा और तलविंदर को हाथों में हाथ डाले हंसते-बात करते देखा गया, जिसके बाद दोनों के डेटिंग रूमर्स तेज हो गए।
इस शादी में दिशा की करीबी दोस्त मौनी रॉय भी मौजूद थीं। वायरल वीडियो में दिशा और तलविंदर, मौनी के पति सूरज नांबियार के साथ बातचीत करते नजर आए। खास बात यह रही कि तलविंदर, जो आमतौर पर सार्वजनिक रूप से अपना चेहरा नहीं दिखाते, इस वीडियो में भी मास्क और लो-प्रोफाइल अंदाज में दिखे।
🌐 रेडिट से सोशल मीडिया तक चर्चा
यह वीडियो सबसे पहले रेडिट पर वायरल हुआ, जहां यूजर्स ने इस जोड़ी को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दिए।
एक यूजर ने लिखा, “दिशा जल्दी ही हर किसी के साथ क्लोज बॉन्ड बना लेती हैं।”
वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “अगर ये रिश्ता शादी तक पहुंचा तो दिशा ने सच में बड़ा अपग्रेड किया है।”
अटकलों को और हवा तब मिली जब दिशा और तलविंदर को Udaipur एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया। तलविंदर ने वहां भी मास्क से चेहरा छुपा रखा था।
🤔 गोवा वीडियो से भी जुड़ा नाम
कुछ दिन पहले दिशा को गोवा में एक मिस्ट्री मैन के साथ कार में देखा गया था। चेहरा साफ नजर न आने के कारण सोशल मीडिया पर कयास लगाए गए कि वह शख्स तलविंदर ही हो सकते हैं। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।
अब तक न दिशा पाटनी और न ही तलविंदर ने इन डेटिंग अफवाहों पर कोई बयान दिया है।
💔 टाइगर श्रॉफ से रहा पुराना रिश्ता
गौरतलब है कि दिशा पाटनी पहले Tiger Shroff के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों का ब्रेकअप साल 2022 के आसपास हुआ था, हालांकि उन्होंने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।
ब्रेकअप के बाद भी दिशा का टाइगर के परिवार से अच्छा रिश्ता बना हुआ है और वह अक्सर उनकी मां आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ से सोशल मीडिया पर बातचीत करती नजर आती हैं।













