मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

देशनोक से मुंबई तक एलडी शर्मा की मेहनत, क्रिएटिविटी और सफलता की प्रेरणादायक कहानी

On: April 30, 2026 6:19 PM
Follow Us:
LD Sharma success story, Mayhigh Films India, ad film director India, Bikaner to Mumbai journey, Bollywood ad films, creative director India, inspiring story India, media industry success
---Advertisement---

बीकानेर। बीकानेर जिले के के छोटे से कस्बे देशनोक से निकलकर मुंबई जैसे बड़े शहर में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं होता, लेकिन एलडी शर्मा ने अपनी मेहनत, लगन और क्रिएटिव सोच से यह मुकाम हासिल कर दिखाया है।

एलडी शर्मा का जन्म देशनोक में हुआ और उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी वहीं पूरी हुई, जहां बचपन से ही उन्हें रचनात्मक कार्यों में रुचि थी।

30 rajh rajender5
शटिंग के दौरान डायरेक्टर एलडी शर्मा

टीवी से शुरू हुआ सफर

मेहाई फिल्मस के निर्देशक एलडी शर्मा ने बातचीत में कहा कि, अपने करियर की शुरुआत उन्होंने विभिन्न टीवी चैनलों के साथ काम करके की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन और क्रिएटिव कार्य की बारीकियों को करीब से समझा। यही अनुभव आगे चलकर उनके करियर की मजबूत नींव बना।

यह भी पढ़ें :  पापोन का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महफ़िलज़ विद पापोन’ शुरू
WhatsApp Image 2026 04 30 at 5.19.21 PM 2
शटिंग के दौरान डायरेक्टर एलडी शर्मा टीम के साथ

उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र या छोटे शहरों में आज भी प्रतिभा की कमी नही है, बशर्ते उन्हे समय पर सही जानकारी और रास्ता मिले। ऐसा होने से आगे के रास्ते स्वंय ही मिल जाते है। इसके साथ निरंतर मेहनत ही इंसान को सफलता दिलाती है। इसलिए एक बार की असफलता से कभी निराश ना हो और निरंतर अपने कार्य में ईमानदारी से लगे रहे।

मुंबई में स्थापित की मेहाई फिल्मस

मुंबई आने के बाद एलडी शर्मा ने अपने सपनों को नई दिशा दी और अपनी खुद की एड फिल्म प्रोडक्शन कंपनी मेहाई फिल्मस की स्थापना की। पिछले 10 वर्षों में उन्होंने 200 से अधिक एड फिल्म्स का निर्माण किया, जो उनके अनुभव और सफलता को दर्शाता है।

WhatsApp Image 2026 04 30 at 4.31.14 PM 1

शटिंग के दौरान डायरेक्टर एलडी शर्मा अभिनेता पंकज त्रिपाठी को रोल की जानकारी देते हुए।

बड़े ब्रांड्स और बॉलीवुड सितारों के साथ काम

एलडी शर्मा ने वीवो, पैनासॉनिक, अवाया और सिन्सिनस एंटी हेयर लॉस एंड स्ट्रेंथनिंग शैम्पू जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया है। उनकी एड फिल्मों में बॉलीवुड के कई नामी कलाकार जैसे पंकज त्रिपाठी, जिमी शेरगिल, कैटरीना कैफ, अदा शर्मा, भाग्यश्री, राजपाल यादव, गुलशन ग्रोवर और टिकू तलसानिया शामिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  पापोन का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महफ़िलज़ विद पापोन’ शुरू
WhatsApp Image 2026 04 30 at 4.31.14 PM 2

शटिंग के दौरान डायरेक्टर एलडी शर्मा अभिनेता राजपाल यादव से चर्चा करते हुए।

इसके अलावा उनकी कंपनी के जरिए इरेक्सॉन, सीके बिरला हॉस्पिटल,इंदिरा आईवीएफ,ग्यान डायरी,प्रयाग मिल्क, रेड फोर्ट केपिटल, केंट हैल्थ केयर, ओलं​पस कारर्पोरेशन जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स के लिए प्रभावशाली कैंपेन तैयार किए गए हैं।

hh

शटिंग के दौरान डायरेक्टर एलडी शर्मा अभिनेत्री से रोल पर चर्चा करते हुए।

लेटेस्ट एड फिल्म बनी चर्चा का विषय

हाल ही में रिलीज हुई उनकी नई एड फिल्म, जिसमें अदा शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आईं, दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है और अपने क्रिएटिव एप्रोच के कारण चर्चा में है।

hi

शटिंग के दौरान डायरेक्टर एलडी शर्मा अभिनेता गुलशन ग्रोवर के साथ शूट पर

क्रिएटिव सोच ही सफलता की पहचान

एलडी शर्मा की खासियत यह है कि वे केवल बड़े चेहरों पर निर्भर नहीं रहते, बल्कि मजबूत स्क्रिप्ट और क्रिएटिव अप्रोच के जरिए ब्रांड को यादगार बनाते हैं।

यह भी पढ़ें :  पापोन का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महफ़िलज़ विद पापोन’ शुरू

यही कारण है कि उनकी एड फिल्म्स दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाती हैं।

WhatsApp Image 2026 04 30 at 4.31.14 PM

शटिंग के दौरान डायरेक्टर एलडी शर्मा अभिनेत्री के साथ चर्चा करते हुए।

नए प्रोजेक्ट्स की तैयारी

अब निर्देशक एलडी शर्मा अपने करियर को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी में हैं। आने वाले दो वर्षों में वे एक वेबसीरीज़ और एक फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।

वेबसीरीज़ “कुछ आम, कुछ खास” एक सिटकॉम है, जिसके 6 एपिसोड बनाए जा रहे हैं और इसका कुछ हिस्सा इंदौर में शूट किया जा चुका है, जबकि बाकी शूट मुंबई में होगा।

इसके साथ ही वे “दॉ लोस्ट रुट्स” नामक फीचर फिल्म पर भी काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग का 30 फीसदी हिस्सा विदेश में और शेष भारत में किया जाएगा।

ld sharma success story deshnok to mumbai mayhigh films
देशनोक से मुंबई तक एलडी शर्मा

प्रेरणा की मिसाल

देशनोक से निकलकर मुंबई में अपनी पहचान बनाना और लगातार आगे बढ़ते रहना एलडी शर्मा की यात्रा को एक प्रेरणादायक कहानी बनाता है।

उनका मानना है कि “एक सफल एड फिल्म के लिए बड़ा चेहरा नहीं, बल्कि मजबूत आइडिया और प्रभावशाली कहानी जरूरी होती है”और यही सोच उन्हें भीड़ से अलग बनाती है।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment