मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

बीकानेर के संदीप भोजक की ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में एंट्री, मिस्टर भल्ला के किरदार में कर रहे हैं प्रभावित

On: March 22, 2026 6:45 PM
Follow Us:
Bikaner Sandeep Bhojak, Tarak Mehta Ooltah Chashma, Sandeep Bhojak,
---Advertisement---

Tarak Mehta Ooltah Chashma : बीकानेर। राजस्थान की सांस्कृतिक नगरी बीकानेर के प्रतिभाशाली कलाकार संदीप भोजक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका देश के लोकप्रिय हास्य धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आना। हाल ही के एपिसोड में संदीप ‘मिस्टर भल्ला’ के किरदार में दिखाई दे रहे हैं और अपने अभिनय से दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहे हैं।

बीकानेर के संदीप भोजक
बीकानेर के संदीप भोजक

बीकानेर में जन्मे और पले-बढ़े संदीप भोजक बचपन से ही अभिनय के प्रति जुनूनी रहे हैं। मिलनसार स्वभाव और मेहनती व्यक्तित्व के धनी संदीप ने अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर संघर्ष किया और आज मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उनके पिता विनोद भोजक पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हैं और परिवार का सहयोग उन्हें हमेशा मिलता रहा है।

यह भी पढ़ें :  वेब सीरीज ‘सारिका’ जल्द होगी रिलीज, बुंदेलखंड कलाकारों को मिला बड़ा मंच

फिल्मों में भी संदीप भोजक ने अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया है। वे गांधी गोडसे: एक युद्ध, बैटल ऑफ सारागढ़ी, बैड बॉय, होटल मुंबई, मंडला, रामराज्य, आयुष्मती गीता मैट्रिक पास, डॉ. हेडगेवार, शोटाइम और ठकुराइन जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। खास बात यह है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्म ‘होटल मुंबई’ में भी अभिनय कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

Sandeep Bhojak, Tarak Mehta Ooltah Chashma,
बीकानेर के संदीप भोजक की ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में एंट्री

टेलीविजन की दुनिया में भी उनका सफर काफी प्रभावशाली रहा है। वे कुमकुम भाग्य, ये है मोहब्बतें, कसौटी जिंदगी की 2, मेरे साईं, मुस्कान, परमावतार श्री कृष्ण, शक्ति – अस्तित्व के एहसास की, जय संतोषी मां, विष या अमृत: सितारा, क्राइम पेट्रोल, जय भवानी जय शिवाजी, दीया और बाती हम, फल्तू और अजूनी जैसे चर्चित धारावाहिकों में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें :  Bundelkhand Artists Shine on OTT as Horror-Thriller Web Series Sarika Nears Release

अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में उनकी मौजूदगी को उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। ‘मिस्टर भल्ला’ के रूप में उनका किरदार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और यह भूमिका उन्हें नई पहचान दिला रही है।

बीकानेर के इस होनहार कलाकार की सफलता ने शहर का नाम एक बार फिर गौरवान्वित किया है। संदीप भोजक आज उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं, जो छोटे शहर से निकलकर बड़े सपने देखने का हौसला रखते हैं।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment