मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की 61 केंद्रीय योजनाओं सहित विकास कार्यों की समीक्षा

On: May 7, 2026 10:10 PM
Follow Us:
Arjun Ram Meghwal, Disha Committee Meeting, Bikaner News, Rajasthan Government, Jal Jeevan Mission, PBM Hospital, PM Shri School, Grassland Development, Bikaner Development, Sumit Godara
---Advertisement---

बीकानेर। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘दिशा’ समिति की मैराथन बैठक हुई। इस दौरान श्री मेघवाल ने केन्द्र सरकार प्रवर्तित 61 योजनाओं सहित राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, जिले में प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने सभी अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए, जिससे अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित अत्यंत महत्वाकांक्षी तथा फ्लेगशिप योजना है।

उन्होंने जिला कलक्टर को इसकी नियमित माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। श्री मेघवाल ने कहा कि नाल एयरपोर्ट से बीकानेर आने वाले रास्ते को साफ-सुथरा, स्वच्छ रखने के साथ यहां पौधारोपण, लाइटिंग, आकर्षक चित्रकारी की जाए।
उन्होंने कहा कि इसे ‘डेजर्ट भी, कल्चर भी’ की तर्ज पर विकसित किया जाए। उन्होंने सीकर-बीकानेर रोड को फोरलेन करने की दिशा में सकारात्मक और गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

केन्द्रीय मंत्री ने जले हुए ट्रांसफार्मर को अविलम्ब बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने पीबीएम अस्पताल के अपग्रेडेशन तथा यहां अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के उद्देश्य से प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। जिले में एनीमिया के विरूद्ध अभियान चलाने तथा जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण करते हुए यहां सभी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में भी पर्याप्त चिकित्सक रहें। उन्होंने शहरी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान की समीक्षा की तथा कहा कि स्वच्छता रैंकिंग में बीकानेर को ऊपरी पायदान पर लाने के लिए टीम भावना से कार्य किया जाए।

बीकानेर के लिए साबित होगा ‘की’ प्वाइंट

श्री मेघवाल ने बताया कि यूनाइटेड नेशन्स ने वर्ष 2026 को अंतरराष्ट्रीय चारागाह एवं पशुपालक वर्ष के रूप में मनाया जाना निश्चित किया है। वहीं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा बीकानेर को ग्रासलैंड और चारागाह विकास के लिए चयन किया है। यह बीकानेर के लिए ‘की पॉइंट’ साबित होगा।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर: ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़, लोगों ने देखीं उपलब्धियां

उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर बीकानेर के समस्त आईसीएआर संस्थान तथा वेटरनरी और कृषि विश्वविद्यालय, जिले में चारागाह विकास के लिए संयुक्त कार्य करेंगे, इसी क्रम आईजीएफआरआई के निदेशक श्री पंकज कौशल ने वैज्ञानिकों के साथ बीकानेर में एक ब्रेन स्ट्रॉमिंग सेशन आयोजित किया हे। श्री मेघवाल ने बताया कि वर्ष 2011 में बीकानेर में 79 हजार हैक्टर ग्रीनलैंड था, जो वर्तमान में घटकर 49 हज़ार हैक्टर के आसपास रह गया है। ऐसे में इसमें पुनः वृद्धि के उद्देश्य सेअंतरराष्ट्रीय चारागाह एवं पशुपालक वर्ष के तहत बीकानेर में ग्रासलैंड के विकास की अपार संभावनाएं हैं, जो कि स्थानीय जैव विविधता के संरक्षण के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

उन्होंने कहा कि बीकानेर के एयरपोर्ट को जल्दी ही वृहद् रूप दिया जाएगा। इसके लिए उच्च स्तर पर सभी तैयारियां कर ली गई है। आने वाले समय में बीकानेर से लम्बी दूरी की हवाई सेवाएं उपलब्ध हो पाएंगी।

केन्द्रीय मंत्री ने जिले के 17 विद्यालयों को पीएमश्री विद्यालय के रूप में चयनित होने के बाद आए सकारात्मक परिणाम के बारे में जाना। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के क्रियान्वयन और यूडीआईडी योजना के तहत जारी होने वाले विशेष दिव्यांगता प्रमाण पहचान पत्र के बारे में जाना।

उन्होंने खारा औद्योगिक क्षेत्र में पीओपी फैक्ट्रियों के कारण बढ़ने वाले प्रदूषण बढ़ने की शिकायत के मद्देनजर इसे रोकने के प्रभावी कदम उठाने के लिए कहा। साथ ही बीछवाल और करणी औद्योगिक क्षेत्र के एसटीपी को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। केन्द्रीय मंत्री ने राज्य सरकार के गिव अप अभियान की समीक्षा की और कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान की सराहना हुई है।

श्री मेघवाल ने बताया कि खेल मंत्रालय द्वारा बीकानेर में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोले जाने की सैद्धांतिक सहमति दे दी है। यहां साई के प्रशिक्षकों द्वारा साइक्लिंग के नवोदित खिलाड़ियों को आवासीय प्रशिक्षण सहित विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी। यह जिले के खेलप्रेमियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर में रेल विकास कार्यों की समीक्षा, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

उन्होंने बताया कि इसे जल्दी ही मूर्त रूप दिया जाएगा। उन्होंने ई-श्रम पोर्टल पर लक्ष्य के अनुरूप श्रमिकों का पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि वीबी-जी-रामजी योजना से आने वाले दो-तीन वर्षों में गांवों की तस्वीर बदल जाएगी। इसके तहत गांवों में पक्के काम भी हो सकेंगे।

उन्होंने स्वामित्व योजना को केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताया तथा इसका प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि गांवों में बने सामुदायिक शौचालयों को प्रभावी उपयोग हो। इसके लिए ग्राम विकास अधिकारियों को पाबंद किया जाए। साथ ही नए शौचालयों के लिए ऐसे स्थानों का चयन किया जाए, जहां इनका अधिक से अधिक उपयोग हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र को कंपनियों के सीएसआर मद का लाभ मिले, इसके मद्देनजर जिला प्रशासन की मध्यस्थता में इनकी बैठक हो। श्री मेघवाल ने नाइट टूरिज्म विकास के तहत पूगल क्षेत्र में स्टार गेजिंग एरिया विकसित करने की दिशा में अब तक की कार्यवाही की जानकारी दी।

केन्द्रीय मंत्री ने नीति आयोग द्वारा प्रस्तावित रिसाइकिल जोन के बारे में जानकारी दी और कहा कि उच्च स्तर पर इस दिशा में भी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने शहर के ट्रेफिक मैनेजमेंट पर भी चर्चा की और कहा कि इसमें सुधार के साथ समय की आवश्यकता के अनुरूप विकसित करने के लिए कहा। शहर में जल्दी ही चलने वाले ई-बसों के लिए रूट निर्धारित करने तथा यातायात प्रबंधन की नियमित बैठकें करने के निर्देश दिए। केन्द्रीय मंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, निक्षय मित्र सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि एनीमिया की जांच करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इसके तहत स्कूलो में भी विशेष शिविर लगाए जाएं।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने कहा कि नहरबंदी के बचे हुए समय में विभागीय अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें। टैंकर्स के माध्यम से जल वितरण में पूर्ण पारदर्शिता रखें। जल जीवन मिशन के कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के लिए सहायक अभियंताओं को माॅनिटरिंग के लिए पाबंद करने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें :  RE-NEET 2026: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, बीकानेर मंडल पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

उन्होंने कहा कि पीबीएम अस्पताल के आपातकालीन वार्ड और ट्रोम सेंटर में राउंड दा क्लाॅक विशेषज्ञ और वरिष्ठ चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित करते हुए आदेश जारी किए जाएं।

श्री गोदारा ने कहा कि बीकानेर में स्थापित आईसीएआर के समस्त संस्थानों का किसानों और पशुपालकों को लाभ हो, इसके मद्देनजर इन्हें गतिविधियां बढ़ाने के लिए निर्देशित किया जाए। उन्होंने कहा कि बीकानेर में मुंगफली की पैदावार बहुतायत में होती है। इसका अधिक से अधिक एक्सपोर्ट हो, इस दिशा में कार्ययोजना बनाई जाए।

उन्होंने बताया कि गिव अप अभियान के तहत प्रदेश के 82 लाख लोगों ने स्वेच्छा से योजना का लाभ छोड़ा, जिससे अब तक 81 लाख से अधिक पात्र जनों को योजना का लाभ दिया जा सका है।

बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सिद्धिकुमारी पीबीएम अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित करने, खाजूवाला विधायक डाॅ. विश्वनाथ मेघवाल ने पीएम फसल बीमा योजना के तहत पात्र किसानों को समयबद्ध लाभ दिलाने, बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र विधायक जेठानंद व्यास ने टैंकर्स के माध्यम से जल परिवहन पर निर्धारित से अधिक राशि वसूले जाने पर कार्यवाही करने, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने जल जीवन मिशन के तहत घर-घर कनेक्शन करने तथा कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने जल परिवहन करने वाले टैंकर्स पर जीपीएस सिस्टम लगाने एवं इनकी प्रभावी माॅनिटरिंग करने की बात कही।

जिला कलक्टर निशान्त जैन ने सभी अधिकारियों को केन्द्र और राज्य सरकार के समस्त दिशा-निर्देशों की समयबद्ध पालना के लिए निर्देशित किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रियंका तलानिया, दिशा मेटी के सदस्य दिल्लू खान कोहरी, दिलीप कुमार सहित सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment