मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

बीकानेर में रेल विकास कार्यों की समीक्षा, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

On: June 8, 2026 10:10 AM
Follow Us:
Arjun Ram Meghwal, Bikaner Railway Division, Railway Development, Bikaner News, Indian Railways, Railway Infrastructure, DRM Gaurav Govil, Railway Electrification, Railway Doubling, Rajasthan News
---Advertisement---

बीकानेर। केंद्रीय विधि एवं न्याय (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रविवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में रेलवे एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में बीकानेर रेल मंडल में चल रही विभिन्न रेल विकास परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं के विस्तार, रेलवे अवसंरचना सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित और यात्री सुविधा से जुड़े सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए।

मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए बीकानेर रेल मंडल की उपलब्धियों और प्रगतिशील परियोजनाओं की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें :  World Bicycle Day 2026 : बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने साइकिल चला दिया हेल्दी रहने का संदेश

उन्होंने बताया कि मंडल क्षेत्र में रेलवे दोहरीकरण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। मनहेरू-भिवानी रेलखंड के 13 किलोमीटर तथा रतनगढ़-चूरू रेलखंड के 44 किलोमीटर हिस्से में दोहरीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा 24 जनवरी 2026 को चूरू-दूधवाखारा रेलखंड के 29 किलोमीटर हिस्से में भी दोहरीकरण कार्य पूरा कर रेल संचालन शुरू किया जा चुका है।

Arjun Ram Meghwal, Bikaner Railway Division,
बीकानेर में रेल विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारी व अन्य।

उन्होंने बताया कि इन रेलखंडों में अत्याधुनिक स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली लागू की गई है, जिससे रेल संचालन अधिक सुरक्षित और सुचारू हुआ है। बीकानेर रेल मंडल के सभी 1780 रूट किलोमीटर का विद्युतीकरण भी पूर्ण हो चुका है। वर्तमान में मंडल की 114 यात्री ट्रेनों तथा आवश्यकता अनुसार संचालित मालगाड़ियों का संचालन विद्युत इंजनों के माध्यम से किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का कार्य स्थगित, पुरी-जोधपुर समेत 6 रद्द रेलसेवाएं फिर होंगी संचालित

बैठक में रेलवे की अनुरक्षण क्षमता बढ़ाने के लिए वॉशिंग लाइन सुविधाओं के विस्तार की जानकारी भी साझा की गई। लालगढ़ में तीन नई वॉशिंग लाइनों को स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। हनुमानगढ़ में एक नई वॉशिंग लाइन का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके अतिरिक्त सूरतगढ़ में दो, हिसार में दो तथा भिवानी में एक नई वॉशिंग लाइन स्वीकृत की गई है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद मंडल में वॉशिंग लाइनों की संख्या 7 से बढ़कर 18 हो जाएगी।

कोटगेट और सांखला फाटकों की समस्याओं पर विशेष चर्चा

समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने स्थानीय रेल सुविधाओं और आमजन से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कोटगेट एवं सांखला रेलवे फाटकों से संबंधित समस्याओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए रेलवे और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें :  विकसित भारत 2047 का संकल्प केवल सरकार का नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प : केंद्रीय कानून मंत्री

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर जनता को राहत पहुंचाने वाले कार्यों में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए और सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक में नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी, पीडब्ल्यूडी एसई विमल गहलोत, सुमन छाजेड़, अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) ऋतुराज शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, सहायक मंडल संरक्षा आयुक्त कैलाश चन्द्र ढिल्लौर, वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल इंजीनियर मुकेश यादव सहित रेलवे, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment